अजय देवगन..आखों से रोमांस..सिर्फ काजोल नहीं लिस्ट लंबी है!
अजय देवगन एक ऐसे स्टार जो फिल्म में हो तो बाकी फिल्म में कौन है कौन नही फर्क नहीं पड़ता। उन्हें फैन्स उनके रोमांटिक डॉयलग्स या अच्छे अच्छे लोकेशन पर रोमांटिक गानों के लिए नहीं प्यार करते। उनका रोमांस करने का भी अलग ही अंदाज होता है।रियल लाइफ में भी वो बहुत अनसोशल हैं और बस अपने काम से मतलब रखने वाले हैं।
भले उन्होंने शादी खुद के ठीक उलट काजोल से की हो। अजय देवगन जितने अनसोशल हैं काजोल उतनी ही सोशल। अजय देवगन बोल दें तो गनीमत और काजोल शांत दिख जाए तो। खैर, हम यहां बात कर रहे हैं अजय देवगन की ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में। अजय देवगन काजोल के साथ अच्छे लगे ही लेकिन उनके अलावा भी कई और एक्ट्रेसेस के साथ वो बहुत अच्छे लगे।जानिए कौन सी एक्ट्रेसेस के साथ काजोल लगे परफेक्ट।

काजोल
काजोल के साथ तो खैर अजय देवगन हर फिल्म में अच्छे लगे।उनकी और काजोल की जोड़ी इश्क, प्यार तो होना ही था सहित कई फिल्मों में काम किए।
करीना कपूर
करीना कपूर के साथ अजय देवगन ओमकारा और गोलमाल मे नजर आए और लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर के साथ अजय देवगन की अफेयर की खबरें भी खूब उड़ी लेकिन साथ ही बाद में दोनो का मनमुटाव हो गया।दोनों साथ में संग्राम, जिगर, शक्तिमान जैसी फिल्में कर चुके हैं।
रवीना टंडन
रवीना टंडन और अजय देवगन की जोड़ी भी काफी हिट रही। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी और किसी जमाने में ये जोड़ी बेस्ट जोड़ियों में एक थी।
ऐश्वर्या राय
अजय देवगन और ऐश्वर्या राय एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। हम दिल दे चुके सनम , रेनकोट जैसी फिल्मों में दोनों साथ में दिख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications



