'रामलीला' में अजय देवगन...कुछ अलग ही अंदाज..शानदार!
अभिनेता अजय देवगन दिल्ली के लाल किला में आयोजित रामलीला में शिरकत की। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी थे।
अजय देवगन इन दिनों शिवाय के प्रमोशन को लेकर व्यस्त हैं लेकिन इस बीच अजय देवगन दशहरे के मौके पर दिल्ली के लाल किला में आयोजित होने वाले रामलीला में पहुंचे और रामलीला का भरपुर लुत्फ उठाते दिखे।
अजय देवगन रामलीला में अकेले थे, उनके परिवार या फिल्म शिवाय का कोई स्टार कास्ट मौजूद नहीं था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अजय देवगन के साथ इस मौके पर मौजूद थे।

अजय देवगन अधिकतर जगहों पर प्रमोशन में एक्ट्रेस और पत्नी काजोल के साथ पहुंच रहे हैं लेकिन इस बार रामलीला में वो अकेले ही पहुंचे।
यहां अजय देवगन तीर और धनुष हाथ में लिए निशाना साधते भी दिखे। उनके साथ अरविंद केजरीवाल सहित कई और भी आप (आम आदनी पार्टी ) के नेता थे।
अजय देवगन का फिलहाल तो पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ शिवाय पर ही है। फिल्म बनाने में अजय देवगन को लगभग 2 साल लगे और इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है।
फिल्म का ट्रेलर तो लोगों ने काफी पसंद किया अब फिल्म कैसी है ये को रिलीज के बाद पता चलेगा। आपको बता दें कि शिवाय के साथ साल की एक और बड़ी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज होने जा रही है।
दोनों की साल बड़ी क्लैश भी मानी जा रही है और ये काफी हद तक प्रोफेशनल की जगह अब पर्सनल भी बन चुका है।
करण जौहर काजोल के भी काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन हाल में अजय देवगन ने कहा कि काजोल के रिश्ते करण जौहर के साथ पहले जैसे नहीं रहे। खैर, जो भी हो लेकिन फैन्स तो यही चाहेंगे कि किसी भी तरह काजोल और करण की दोस्ती ना टूटे।
बहरहाल फिल्म रिलीज होने में कुछ ही दिन रह गए हैं और कुछ ही दिनों में दोनों फिल्मों का रिर्पोटकार्ड आ जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







