#Pics- प्रमोशन के बहाने क्वालिटी टाइम..अजय देवगन-काजोल हर जगह साथ-साथ..
वैसे तो अजय देवगन और काजोल साथ में पब्लिक अपीयरेंस कम ही देते हैं लेकिन इन दिनों ये कपल हर जगह एक साथ ही नजर आ रहे हैं। अजय देवगन इन दिनों शिवाय के प्रमोशन की वजह से USA गए हुए हैं और प्रमोशन में उनका साथ दे रही हैं काजोल।
[#Shocking - हॉलीवुड के स्टार्स को छोड़िए..इन्होंने भी दिया 'जोर का झटका'!]
काजोल और अजय देवगन हाल में ही फेसबुक हेड क्वार्टर भी पहुंचे हुए थे और इसके अलावा भी कई मौकों पर दोनों साथ में नजर आए। अजय देवगन और काजोल दोनों ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर लगातार शेयर कर रहे हैं।

अजय देवगन और काजोल की ये तस्वीर भी फेसबुक हेडक्वार्टर की ही है।
फेसबुक हेटक्वार्टर में शिवाय को प्रमोशन करते अजय देवगन
अजय देवगन और काजोल दोनों की ही एक बेहद प्यारी सी तस्वीर।
काजोल और अजय देवगन दोनों ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और फैन्स भी इससे काफी खुश हैं।
अजय देवगन और काजोल की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। अजय देवगन ने इस तस्वीर के बारे में लिखा कि ऐसा लग रहा था कि अचानक से मेरे और काजोल के बीच कोई दीवार आ गई है।
प्रमोशन के दौरान काजोल भी सेल्फी लेना नहीं भूलीं। काफी समय बाद अजय देवगन और काजोल का ये रूप दिखा है।
दोनों की इस तस्वीर को देखकर भी आप कहेंगे कि दोनो शिवाय के प्रमोशन के साथ साथ क्वालिटी टाइम बिताने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
यहां भी काजोल दिखने में काफी अच्छी लग रही हैं।
वैसे शिवाय को लेकर तो फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। काजोल भी प्रमोशन में पूरी तरह लगी हुई हैं। इसी दौरान USA में काजोल काफी ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दीं।


Click it and Unblock the Notifications









