..................... अजय देवगन का 54वां जन्मदिन, जानें सिंघम स्टार की 54 खास बातें | Ajay Devgn 54th Birthday, Know 54 facts about Singham star - Hindi Filmibeat

Ajay Devgn Birthday: 54 साल के हुए अजय देवगन, जानें सिंघम सुपरस्टार की 54 खास बातें

ajay-devgn-54th-birthday-know-54-facts-about-singham-star

Ajay Devgn Birthday: सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में दुनियाभर से उनके फैंस और फिल्म सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड में 30 दशक गुज़ार चुके अजय देवगन एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में खूब नाम कमा चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने 105 से ज्यादा फिल्में कर ली हैं।

फिल्मों में धमाकेदार सीटीमार एंट्री हो, या गंभीर संवेदनशील किरदार.. अभिनेता ने अपने अभिनय और स्टाइल के दम पर विश्व भर में अपनी खास पहचान बनाई है। उनकी फिल्में ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती हैं, बल्कि लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ती है।

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों पर राज करते हैं। फिलहाल अजय देवगन के पास फिल्मों की लाइन लगी है, जो आने वाले एक, दो सालों में रिलीज होने वाली है।

यहां जानें अजय देवगन से जुड़ी 54 खास बातें-

अजय देवगन

अजय देवगन

1. अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम विशाल वीरू देवगन है और घरेलू नाम है राजू।

2. वह बॉलीवुड के एक जाने माने स्टंट डाइरेक्ट और निर्माता वीरू देवगन ने बेटे हैं। उनकी मां वीणा देवगन भी फिल्म निर्माता रह चुकी हैं।

3. अजय देवगन ने जुहू के सिल्वर बीच हाई स्कूल में पढ़ाई की, जबकि मीठीबाई कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

4. कॉलेज में दोस्तों के बीच तीन गैंग बड़ी प्रसिद्ध थी। दारा सिंह के बेटे विंदू की 'विंदू गैंग', धरम पुत्तर बॉबी देओल की 'बॉबी गैंग' और अजय देवगन की 'विशाल गैंग'। अजय देवगन दो बार जेल भी जा चुके हैं।

फिल्मों में दिलचस्पी

फिल्मों में दिलचस्पी

5. अजय 12-13 साल की उम्र तक शौकिया तौर पर अपनी फ़िल्में भी बनाने लगे थे। एक दिन वीरू देवगन ने अजय को एक कैमरा लाकर दिया अजय फिर उसी कैमरे से फ़िल्में शूट करने लगे। कॉलेज की मस्ती के साथ ही वो छोटी-छोटी फ़िल्में शूट किया करते।

6. वह पिता के साथ एडिटिंग का काम भी बहुत ध्यान से देखा करते थे। और उन्हें फिल्म निर्माण में बेहद रूचि थी।

7. एक दिन फ़िल्मकार शेखर कपूर की नज़र उन पर पड़ी और उन्होंने अजय देवगन को अपना सहायक बना लिया। अजय ने शेखर के साथ कुछ कुछ फ़िल्में और विज्ञापनों में बतौर सहायक काम भी किया।

फिल्मों में डेब्यू

फिल्मों में डेब्यू

8. अजय देवगन जब छोटे थे तो वीरू देवगन एक बार उन्हें महेश भट्ट से मिलवाने लेकर गए थे। महेश भट्ट ने उन्हें देखते ही कहा कि ये अपनी आंखों में बहुत कुछ छिपाए बैठा है। बता दें, अजय देवगन ने महेश भट्ट के साथ जख्म जैसी बेहतरीन फिल्म दी है।

9. साल 1991 में अजय देवगन ने फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

10. अजय देवगन ने अपनी पहली फिल्म महज 18 साल में साइन की थी। बता दें, फूल और कांटे में पहले अक्षय कुमार को फाइनल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें अजय देवगन से रिप्लेस कर दिया गया.

क्यों बदल लिया नाम!

क्यों बदल लिया नाम!

11. फिल्मों में आने पहले ही उन्होंने अपना नाम विशाल से बदलकर अजय देवगन रख लिया था।

12.अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में बताया, "उस समय, जब मैं डेब्यू कर रहा था, विशाल नाम के बहुत सारे लड़के डेब्यू कर रहे थे। बाकियों का नहीं पता लेकिन उनमें से एक मनोज कुमार साहब का बेटा था।अब वो तो सुपरस्टार का बेटा था। तो मुझसे ही कहा गया अपना नाम बदलने को जिससे कि कोई कन्फ्यूजन ना हो। तो फिर मैंने ही अपना नाम बदल डाला।

सुुपरहिट सफर

सुुपरहिट सफर

13. इसके बाद अजय देवगन जिगर, विजयपथ, दिलवाले जैसी सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनते गए।

14. बीच में लगातार कुछ फ्लॉप फिल्में देने के बाद 1998 में आई फिल्म जख्म, जिसके लिए अजय देवगन का सर्वक्षेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं, इसी साल आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' भी सुपरहिट रही थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार

राष्ट्रीय पुरस्कार

15. साल 1999 में सलमान खान, ऐश्वर्या राय के साथ अजय देवगन की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में भी अजय के अभिनय को बहुत सराहना मिली.. और वो फिल्मफेयर के लिए नामांकित भी हुए।

16. 1998 में उन्हें महेश भट्ट निर्देशित फ़िल्म जख्म, 2002 में राजकुमार संतोषी निर्देशित फ़िल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह और 2021 में फिल्म तानाजी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त हो चुका है।

17. अजय देवगन और काजोल की जोड़ी सबसे पहले फिल्म हलचल (1995) में नजर आई। इसके बाद इस हिट जोड़ी को कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में काम करने का मौका दिया। अजय देवगन- काजोल ने 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे','राजू चाचा', 'यू मी और हम' और 'तानाजी' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

काजोल से शादी

काजोल से शादी

18. अजय देवगन के बारे में बात करते हुए काजोल कहती हैं- हम पहली बार फिल्म हलचल के सेट पर मिले थे, मैं शॉट के लिए तैयार थी। मैंने पूछा मेरा हीरो कहां है। किसी ने अजय की तरफ इशारा किया। वो बोरिंग से एक कोने में बैठे हुए थे। मैं 10 मिनट पहले ही उनसे मिली थी और उनकी बुराईयां कर रही थी।

19. दोनों ने लगभग 4 सालों तक डेट किया और फिर 24 फरवरी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

20. इनकी शादी भी बहुत दिलचस्प रही। इन्होंने पूरी मीडिया को शादी के वेन्यू का गलत एड्रेस दे दिया था। दोनों इस फंक्शन को बेहद निजी रखना चाहते थे।

21. एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि शादी के लिए अजय का परिवार तो मान गया था लेकिन काजोल के पिता नहीं माने थे और उनसे चार दिन तक बात नहीं की थी। लेकिन कुछ दिन बाद सब ठीक हो गया।

22. अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं। बेटा युग और बेटी नीसा देवगन।

अजय देवगन और शाहरुख खान

अजय देवगन और शाहरुख खान

23. अजय देवगन और शाहरुख खान को फिल्म करण अर्जुन के लिए साइन किया गया था। लेकिन अजय को शाहरुख वाला रोल चाहिए था और शाहरुख को फिल्म में खास दिलचस्पी ही नहीं थी। ऐसे में दोनों ने आपसी सहमति से एक साथ फिल्म रिजेक्ट कर दी। लेकिन वो तब हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि शाहरूख अभी भी फिल्म कर रहे हैं। उस वक्त से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहा। लेकिन पिछले कुछ सालों से दोनों कलाकारों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है।

24. अजय देवगन ने 1985 की फिल्म 'प्यारी बहना' में मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का किरदार निभाया था। अजय को 'मास्टर छोटू' के नाम से बिल भेजा गया था।

25. अजय देवगन लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं है। साथ ही उन्हें ज्यादा घर से बाहर जाना या पार्टियां करना भी पसंद नहीं है।

निर्देशक भी बने

निर्देशक भी बने

26. बतौर निर्देशक अजय देवगन ने यू मी और हम, शिवाय, रनवे 34 और भोला जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

27. उनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है ADFF.. अजय देवगन फिल्म्स.. जो कि साल 2000 में उनके और उनके पिता द्वारा शुरु की गई थी। वहीं,2015 में, देवगन ने एक विजुअल इफेक्ट्स कंपनी, NY VFXWAALA शुरू की।

शानदार बॉक्स ऑफिस

शानदार बॉक्स ऑफिस

28. अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने 9 हिट फिल्में दी हैं। जिनमें से चार फिल्में बैक टू बैक हैं। वहीं, इस जोड़ी की 5 फिल्में 100 करोड़ क्लब में भी शामिल हो चुकी है।

29. अब तक अजय देवगन की 13 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

30. जबकि 3 फिल्में 200 करोड़ क्लब में शामिल है- गोलमाल अगेन, तान्हाजी और दृश्यम 2

31. अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तान्हाजी, जो 2020 जनवरी में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 287 करोड़ का कारोबार किया है।

32. अब तक अजय देवगन ने 105 फिल्मों में काम किया है।

खरीदना चाहते थे जेट

खरीदना चाहते थे जेट

33. दिलीप कुमार के साथ फिल्म करने की अजय की ख्वाहिश है। उन्होंने दिलीप साहब के साथ 'असर : द इम्पेक्ट' नामक फिल्म की योजना भी बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी।

33. अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वो कभी जेट प्लेन भी खरीदना चाहते थे लेकिन, वो डील नहीं हो पायी थी।

35. एक ऐसा भी दौर था जब अजय देवगन एक ही दिन में तीन-तीन फ़िल्मों की शूटिंग किया करते थे और तीनों ही फ़िल्मों में वो एक ही जींस पहने काम कर लेते थे। तब उन्हें कपड़े तक बदलने का समय नहीं मिल पाता था।

परिवार

परिवार

36. अजय देवगन की मां ने उनके खतरनाक स्टंट सीन करने पर पांबदी लगा रखी है और अजय ने मां से वादा किया है कि वे कभी ऐसा नहीं करेंगे। वे स्टंट सीन पूरी सावधानी के साथ करते हैं।

37. अजय देवगन का पूरा परिवार देवी दुर्गा का उपासक है और वे हर वर्ष चादर चढ़ाने अजमेर की दरगाह-शरीफ भी जाते हैं।

38. अजय देवगन साल 2000 में अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की, जिसके तले उनकी पहली फिल्म थी राजू चाचा।

अवार्ड्स

अवार्ड्स

39. साल 2015 में एक्टर ने अपनी वीएफएक्स कंपनी की शुरुआत भी की। जिसने शिवाय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता था।

40. अजय देवगन को अब तक तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, तीन फिल्मफेयर अवार्ड, एक जी सिने अवार्ड मिल चुके हैं।

41. साल 2016 में अजय देवगन को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

42. अजय देवगन के पास इंडस्ट्री में सबसे बेहतरीन कार कलेक्शन भी है। अजय ने साल 2006 में Maserati Quattroporte खरीदी थी। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे।

43. उनके पास 9 कारों का कलेक्शन है। इनमें फरारी, मर्सडीज, रेंज रोवर से लेकर बीएमडब्‍ल्‍यू जैसी महंगी कारें शामिल हैं।

32 सालों का सफर

32 सालों का सफर

44. अजय देवगन के लव स्टोरीज ने भी बहुत सुर्खियां बटोरी थी। रवीना टंडन, करिश्मा कपूर के साथ अजय देवगन का रोमांस काफी चर्चित रहा था।

45. इंडस्ट्री में अजय देवगन के नजदीकि दोस्तों में सलमान खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और रोहित शेट्टी शामिल हैं।

46. अपने 32 सालों के सफर पर अजय देवगन ने कहा- मुझे लगता है कि मैं बहुत लकी रहा हूं। मेरे साथ कभी ऐसा मौका नहीं आया कि बहुत संघर्ष करना पड़े। काम करते हुए 32 कब निकल गए, पता ही नहीं चला।

चर्चित फिल्में

चर्चित फिल्में

47. 90 के दशक में अजय के बारे में कहा जाने लगा कि वह केवल मारधाड़ और एक्शन से भरपूर फिल्में ही कर सकते हैं। उन्हें इस छवि से बाहर निकलने के लिए इश्क और जख्म जैसी फिल्में की, जो सुपरहिट रही।

48. अजय देवगन की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में फूल और कांटे, विजयपथ, दिलवाले, प्यार तो होना ही था, जख्म, लीजेंड ऑफ भगत सिंह, ओंकारा, कंपनी, गोलमाल, राजनीति, सिंघम और तान्हाजी जैसी फिल्में शामिल हैं।

49. अजय देवगन 2012 में बतौर होस्ट एक टीवी शो भी किया है, जिसका नाम था "रामलीला- अजय देवगन के साथ"..

50. अजय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे बर्थडे तो सेलिब्रेट करते हैं, पर उन्हें केक काटना बिल्कुल पसंद नहीं है।

सुपरस्टार अजय देवगन

सुपरस्टार अजय देवगन

51. अजय देवगन अपने माता- पिता के बेहद करीब रहे हैं। उनके पिता की मृत्यु पिछले साल (2019) ही हुई है।

52. एक फिटनेस हीरो के तौर पर अजय ने कहा, मैं कभी सिक्स पैक बनाने के लिए वर्क नहीं करता हूं। मैं मजबूत बॉडी बनाने पर फोकस रखता हूं। मैं कोई डाइट फॉलो नहीं करता। बस रात के खाने पर थोड़ा ध्यान देता हूं।

53. 2022 में अजय देवगन ने वेब सीरीज रूद्र के साथ ओटीटी पर डेब्यू किया है।

54. अजय देवगन की आने वाली फिल्मों में शामिल है- मैदान, औरों में कहां दम था, सिंघम अगेन, रेड 2

Read more about: ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X