अजय देवगन B'Day: ब्लॉकबस्टर फिल्में जिसे सुपरस्टार अजय देवगन ने किया सीधे रिजेक्ट
अजय देवगन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी हर आने वाली फिल्म के साथ सरप्राइज करने वाले इस बॉलीवुड सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री को ना सिर्फ सुपरहिट फिल्में दी हैं बल्कि कुछ ऐसे किरदार भी दिये हैं, जिन्हें दशकों तक याद किया जा सके। लेकिन इन सबके बीच बता दें कि अजय देवगन ने कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट भी की हैं, जो बाद में ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
खास बात है कि इनमें से ज्यादातर फिल्में फिर शाहरुख खान के हाथ लगी। और ना सिर्फ फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई बल्कि शाहरुख को कई अवार्ड्स से नवाजा भी गया। हालांकि हमें नहीं लगता है कि इन फिल्मों को रिजेक्ट करने का अजय देवगन को कोई अफसोस होगा। कहीं ना कहीं उन्हें अहसास था कि फैंस उन्हें किन किरदारों में देखना ज्यादा पसंद करेंगे।

अजय देवगन ने को यूं ही बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शामिल नहीं किया गया है। बल्कि भगत सिंह से लेकर गोलमाल रिटर्न्स, दृश्यम से लेकर रेड, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों से उन्होंने बार बार खुद को साबित किया है। बहरहाल, यहां जानें अजय देवगन ने अब तक कितनी फिल्मों को किया है रिजेक्ट-


Click it and Unblock the Notifications