Ajay Devgn की 19 साल पुरानी एक्शन फिल्म, जो कभी नहीं हुई रिलीज, फिल्म के सेट से वायरल PHOTOS

ajay-devgn-19-years-old-action-film-which-never-got-released-unseen-poster-and-photos-will-shock-you

Ajay Devgn Unreleased Film: अजय देवगन ने पिछले 3 दशकों से बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाकर रखी है। उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। कॉमेडी हो या एक्शन या कोई गंभीर किरदार, अजय देवगन हर किरदार में बेहतरीन ढ़ल जाते हैं। लेकिन बता दें, फिर भी उनके हिस्से में कुछ फिल्में हैं, जो आज तक दर्शकों तक नहीं पहुंच पाई है।

जी हां, साल 2004 में निर्देशक अनीस बज्मी ने अजय देवगन के साथ एक फिल्म की शुरुआत की थी, जिसे टाइटल दिया गया था- नाम। ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन के साथ भूमिका चावला और समीरा रेड्डी मुख्य भूमिकाओं में थीं। वहीं, शरत सक्सेना और राहुल देव जैसे कलाकार भी थे।

फिल्म का ट्रेलर तक रिलीज कर दिया गया था, लेकिन बता दें, ये फिल्म आज तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई है। 2022 में रिपोर्ट्स आई थीं कि मेकर्स इसे थियेटर में लाने वाले हैं, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर

'नाम' एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसमें एक व्यक्ति अपनी याददाश्त खो देता है और अपनी पहचान खोजने के लिए यात्रा पर निकल पड़ता है। फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड और मुंबई में हुई है।

चौथी फिल्म

चौथी फिल्म

फिल्म 'हलचल', 'प्यार तो होना ही था' और 'दीवानगी' के बाद अजय देवगन के साथ अनीस बज्मी की ये चौथी फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग 2004 में शुरु की गई थी, लेकिन इसकी शूटिंग पूरी होने में काफी वक्त लगा था।

इनके पास हैं फिल्म की राइट्स

इनके पास हैं फिल्म की राइट्स

इसे गुजरात के रियल एस्टेट मुगल और बॉलीवुड निर्माता अनिल रूंगटा ने अधिग्रहित कर लिया है और इसे रूंगटा एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज़ किया जाना था।

फिल्म की पटकथा और डायलॉग्स अनीस बज्मी के साथ हुमायुं मिर्जा ने लिखा था।

हिमेश रेशमिया का एल्बम

हिमेश रेशमिया का एल्बम

इस फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया से साथ साजिद- वाजिद ने दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त भी ये फिल्म अच्छे खासे बजट पर बनाई गई थी। लेकिन अज्ञात कारणों से इसकी शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन में काफी देरी हुई।

फिल्म का पोस्टर

फिल्म का पोस्टर

खास बात है कि फिल्म का ट्रेलर और इसके पोस्टर तक रिलीज हो चुके थे। आज भी अजय देवगन के कई फैंस इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn naam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X