HappyB'day: अजय देवगन से बड़ा एक्शन हीरो नहीं, जानें क्यों हैं 27 साल से सुपरस्टार
Recommended Video

आज बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन आज की तारीख में बॉलीवुड के वो सुपरस्टार बन गए हैं, जिनकी फिल्मों की अलग ही फैन फॉलोइंग है। उनका एक्शन अदाज लोगों को जितना पसंद आता है, उतना ही उनकी कॉमेडी को पसंद किया जाता है। आलम ये है कि अब अजय देवगन के नाम से ही फिल्में हिट हो जाती हैं। अजय देवगन को बॉलीवुड का सिंघम यूं ही नहीं कहा जाता है।
[अक्षय कुमार के साथ किया रोमैंस, अब TopLess हो गईं एक्ट्रेस, तस्वीरें देखते रह जाएंगे]
अजय ने 27 साल पहले फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में कम रखा था। अपनी डेब्यू फिल्म के बाद ही अजये देवगन ऐसे हिट हुए कि बेस्ट डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल गया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। अजय देवगन ने 'जख्म' और 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' जैसी फिल्म की हैं, इस फिल्मों के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

वहीं एक वक्त पर अपने एक्शन के लिए मशहूर हो चुके अजय देवगन ने खुद को सिर्फ एक्शन हीरो तक ही सीमित नहीं रखा। उन्होंने निगेटिव किरदार भी किए और यहां भी अवॉर्ड लेकर गए। वहीं अजय देवगन की कॉमेडी ने लोगों को इतना इंप्रेस किया कि गोलमाल अगेन उनके करियर की 100 करोड़ी फिल्म बन गई। आगे जानें अजय देवगन के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें और देखें उनकी रेयर तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications