32 साल पहले इस एक्टर ने अपने स्टंट से छुड़ा दिए थे हर किसी के पसीने, गोविंदा-अक्षय तक रह गए थे पीछे

Ajay Devgan Debut Film Collection

आज से तकरीबन बॉलीवुड इंडस्ट्री में 32 साल पहले 991 में एक्शन- रोमांस से भरी हुई फिल्म आई थी। उस फिल्म का निर्देशन और डायरेक्ट कुकू कोहली ने किया। वही इस फिल्म की कहानी इकबाल दुर्रानी ने लिखी थी। बता दें कि दिनेश पटेल ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया। लेकिन जब इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया तो इंडस्ट्री में तबाही मच गई। हर कोई उस चेहरे का दीवाना बन गया। उस समय इस हीरो ने बाइक स्टंट से लेकर अपने हेयर स्टाइल तक से हर किसी को दीवाना बना लिया था।

अपनी पहली ही फिल्म से छाए अजय देवगन

अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं कि हम किस हीरो की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां पर मेगास्टार अजय देवगन की बात हो रही है। अजय देवगन अपनी डेब्यू फिल्म चाहिए दर्शकों के दिलों पर राज कर बैठे थे। एक्टर ने फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड डेब्यू किया और 90 के दशक में इंडस्ट्री में छा गए। उन्होंने इस फिल्म में अजय सालगांवकर का किरदार निभाया। यहां तक कि अजय देवगन को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर फिल्मफेयर अवार्ड भी प्राप्त हुआ था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ में हेमा मालिनी की भतीजी मधु ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया और विलेन के रूप में अमरीश पुरी इस फिल्म में नजर आए थे।

अजय देवगन ने मोटरसाइकिल पर खडे होकर किए थे स्टंट

उस दौर में फिल्म 'फूल और कांटे' का साउंडट्रैक भी काफी ज्यादा हिट चला गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई थी और अजय देवगन का अभिनय और एक्शन भी काफी ज्यादा लाजवाब था। उन्होंने इस फिल्म के दौरान दो चलती हुई मोटरसाइकिल पर खड़े होकर स्टंट किया था। जिस वजह से आज भी यह सीन दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। यह फिल्म 90 के दशक में रिलीज हुई थी और उस समय अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे मशहूर अभिनेता इंडस्ट्री पर राज करते थे। लेकिन अजय देवगन ने अपनी पहली ही फिल्म से हर किसी को टक्कर दे दी थी।

तीन करोड़ के बजट में बंद कर कमाए 12 करोड़

अजय देवगन के यह फिल्म 'फूल और कांटे' सिर्फ तीन करोड़ के बजट में बनी और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 12 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया। यह फिल्म इस साल की पांचवी सबसे कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई थी। यहां तक कि अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'लम्हें' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

पहली ही फिल्म से अजय को मिला था दर्शकों द्वारा प्यार

अजय देवगन को उनकी पहली ही फिल्म ने रातों रात स्टार बना दिया था और आपको बता दें कि उसमें एक्टर को कास्ट करने का किस्सा उतना ही दिलचस्प है जितना फिल्म में उनका रोल था। कुछ खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए मेकर्स अजय देवगन को नहीं बल्कि अक्षय कुमार को लेना चाहते थे। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कोहली ने बताया था कि "मैंने लीड रोल के लिए अक्षय को फाइनल किया और बाद में उन्होंने प्रमोद चक्रवर्ती की फिल्म उसी समय साइन की। जिसके बाद एक दिन मैंने अजय की फोटो उनके पापा वीरू के दफ्तर में देख ली थी। जिसे हम राजू के नाम से जाना करते थे। मैंने वीरू से यह पूछा कि क्या तुम्हारा बेटा हीरो बनना चाहता है? जिसके बाद में हमने अजय का ऑडिशन लिया तो उसमें एक जबरदस्त कॉन्फिडेंस नजर आया। उसने फिल्म 'जंजीर' के डायलॉग भी बहुत ही शानदार अंदाज में बोले थे। इसी वजह से हमने अक्षय कुमार को फिल्म से बाहर कर अजय देवगन को इस फिल्म के लिए चुना।"

More from Filmibeat

Read more about: phool aur kaante ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X