अजय देवगन के 2 धमाके और शाहरुख भी लाइन में, बस सलमान खान ही पिछड़ गए, जानें क्या है माजरा
आज वर्ल्ड बुक डे है, यानी किताब प्रेमियों के लिए खास दिन। वहीं ऐेसे मौके पर हम आपको किताब और बॉलीवुड का एक खास कनेक्शन बताने जा रहे हैं। आपने देखा तो कई बार होगा लेकिन इस कनेक्शन के बारे में आप शायद कम ही जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं मशहूर किताबों पर बनाई गई बॉलीवुड फिल्मों के बारे में, भारत में लोग फिल्मों के कितने शौकिन है, इसका अंदाजा यहां हर साल बनने वाली फिल्मों से ही लगाया जा सकता है कि यहां हर साल अलग अलग सब्जेक्ट और अलग अलग जोनर पर फिल्में बनती हैं। जिन्हें देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं।
[B'day Manoj Bajpayee: खतरनाक विलेन से लेकर दमदार हीरो तक, एक एक्टर और 10 शानदार फिल्में]
एक के बाद एक बायोपिक के बाद अब बॉलीवुड में ट्रेंड है मशहूर किताबों पर फिल्में बनाने का, जहां पहले कई बार ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, वहीं इस साल भी कई ऐसी फिल्में आने वाली हैं, जो जानी मानी नॉवेल्स और दूसरी किताबों पर आधारित हैं। कुछ कॉन्ट्रोवर्शियल हैं तो कुछ बेस्ट सेलर, इन पर आधारित फिल्मों में अब तक अजय देवगन से लेकर शाहरुख खान तक काम कर चुके हैं लेकिन सलमान खान अभी इस ट्रेंड में पिछड़े हैं।

जहां एक ओर शरत चंद्र, रबींद्रनाथ टैगोर, बिमल राय, के आर नारायणन, चेतन भगत जैसे कई लेखकों की रचनाओं पर अब तक काफी फिल्में बन चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर शेक्सपियर, रस्किन बॉन्ड जैसे कई विदेशी लेखकों की रचनाओं पर भी फिल्में बन चुकी हैं। आगे जानें बॉलीवुड में अब तक मशहूर किताबों पर बन चुकी फिल्मों के बारे में और जानें कौन-कौन से स्टार्स इस ट्रेंड में हो चुके हैं शामिल-


Click it and Unblock the Notifications











