अजय देवगन की दीवानी रवीना का अटेंप्ट टू सुसाइड और वो लव लेटर्स जिन्होंने खड़ा किया बवाल

अक्सर देखने को मिलता है कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज काम करते-करते एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन आज हम आपको 90 के दशक की एक ऐसी ही लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और रवीना टंडन की। एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी। फिल्म दिलवाले की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। हालांकि खबरों के अनुसार उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया।
रवीना टंडन ने की थी सुसाइड करने की कोशिश
कुछ वक्त के बाद में खबरें आने लग गई थी कि अजय देवगन, करिश्मा कपूर को पसंद करने लगे हैं और उनके साथ में उनकी नजदीकियां भी काफी बढ़ने लगी है। जब यह खबर रवीना टंडन को लगी तो वह सह नहीं पाई। रवीना टंडन इस बात को सुनते ही पूरी तरीके से टूट गई और बाद में उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी।
रवीना टंडन ने किया दावा के अजय ने लिखे थे लव लेटर
यहां तक कि आपको बता दें कि रवीना टंडन ने अजय देवगन पर इस बात के आरोप लगाए थे कि एक्टर ने उनको लव लेटर भी लिखे थे। लेकिन बाद में अजय देवगन ने इन सभी इल्जामों को पूरी तरीके से ठुकरा दिया था। अजय देवगन को जब इस बात की खबर लगी कि रवीना टंडन ने सुसाइड करने की कोशिश की तो उन्होंने इसको सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट कहा और कहा कि उन्हें साइकैटरिस्ट के पास में जाने की जरूरत है।
अजय और करिश्मा थे सिर्फ अच्छे दोस्त
एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह और करिश्मा सिर्फ काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लोग सिर्फ राय का पहाड़ बना देते हैं और यह मुझे समझ नहीं आता है। इसी के आगे अजय देवगन ने यह भी कहा कि हम सिर्फ सेट पर मिले और बाद में हमारी दोस्ती हो गई थी। हम सिर्फ काफी अच्छे दोस्त हैं और बाद में मेरा करिश्मा के साथ में कोई भी रिश्ता नहीं रहा।


Click it and Unblock the Notifications











