कभी भी फ़िल्म के लिए नहीं दिया ऑडिशन, फिर भी बॉलीवुड का सुपरस्टार है ये एक्टर, पहचाना?

Ajay Devgan Never Auditioned For Any Film: फिल्म इंडस्ट्री में काफी सारे एक्टर्स की स्ट्रगल स्टोरी सुनने को मिल जाती है। सफलता हासिल करने के लिए सितारे खूब मशक्कत करते हैं।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो अभी के वक्त में सुपरस्टार हैं और उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया। यहां तक कि उनको जबरदस्ती फिल्मों में लाया गया था।
दरअसल हम बात करने वाले हैं आज बॉलीवुड के सिंघम यानी कि अजय देवगन की। दरअसल आपको बता दें कि कभी भी वह इंडस्ट्री में नहीं आना चाहते थे और उनको जबरदस्ती फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आया गया था। लेकिन सालों बाद भी आज अपने टैलेंट के बलबूते पर वह फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं।
अजय देवगन ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि वह कभी भी एक्टर बनना नहीं चाहते थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने कभी भी किसी भी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया। दरअसल अभिनेता के पिता ने उनको पहली फिल्म करने के लिए कहा और तब उन्होंने यह कहा था कि वह फिल्मों में काम करना नहीं चाहते। लेकिन फिर भी उनके पिता ने उनकी एक भी नहीं मानी।
बता दे कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री के मशहूर स्टंट मास्टर हुआ करते थे। उन्होंने काफी सारी सुपरहिट फिल्मों के लिए स्टंट कोरियोग्राफी की है। अगर हम अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले उनको फिल्म 'औरों में कहां दम था' और 'सिंघम अगेन' में भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications