..................... Ajay devgan net worth 2024 he gave more than 100 movies in 33 years - Hindi Filmibeat

33 सालों में दी 100 फ़िल्में, नशीली आंखों से बनाया फैन्स को दीवाना, आज ये एक्टर है 515 करोड़ का मालिक

Ajay Devgan

Ajay Devgan Net Worth: अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाते हैं और आपको बता दें कि आज के वक्त में उनकी उम्र 55 साल हो चुकी है। इसके बावजूद भी उनकी फिटनेस का हर कोई कायल है। अजय देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 में हुआ। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है और 33 साल पहले उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अजय देवगन ने इन 33 सालों में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बता दे कि अपनी अदाकारी के चलते उन्होंने करोड़ों की फैन फॉलोइंग भी अपने नाम की है। लेकिन इसी के साथ-साथ वह अरबों की संपत्ति के मालिक भी बन चुके हैं। CAKnowledge की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'फूल और कांटे' से साल 1991 में डेब्यू करने वाले अजय देवगन आज के वक्त में 540 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

वैसे तो ज्यादातर अजय देवगन की कमाई फिल्मों से ही होती है। हालांकि इसके अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, NY सिनेमा, VFX कंपनी NY VFXWAALA और इन्वेस्टमेंट से भी वह करोड़ों की कमाई कर लेते हैं। अजय देवगन लग्जरी गाड़ी और घड़ियों के भी काफी शौकीन बताए जाते हैं। उनकी साल में 25 से 30 करोड़ की कमाई होती है और हर महीने वह 2 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं।

अगर साल 2023 की बात करें तो अजय देवगन की नेटवर्थ कल 515 करोड़ की थी और 2022 में 490 करोड़ की उनकी संपत्ति थी। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो हर साल अजय देवगन की नेटवर्थ तकरीबन 25 करोड रुपए की बढ़ती जा रही है। अजय अपनी एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ की फीस लेते हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी वह अच्छी खासी मोटी रकम लेते हैं।

अजय देवगन को उन सेलिब्रिटीज में से एक माना जाता है जिन्होंने अपना पहला प्राइवेट जेट खरीदा था। एक्टर के पास में जुहू में एक फ्लैट, मालगढ़ी रोड पर एक लग्जरी घर और यहां तक की लंदन में भी उनका एक घर मौजूद है। अब ईद के मौके पर 10 अप्रैल को अजय देवगन की 'मैदान' फिल्म रिलीज होने वाली है। इसी के अलावा वह सिंघम अगेन और रेड 2 में भी नजर आने वाले हैं।

Read more about: ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X