..................... Ajay devgan kajol daughter nysa college fees per year in crores know the full details - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की बेटी नीसा की सालाना फीस जान उड़ जाएंगे होश, हिंदी बोलने को लेकर हो चुकी हैं ट्रोल

nysa devgan, kajol,

अजय देवगन बॉलीवुड के एक दिग्गज अभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी अदाकारी से फैंस भी काफी ज्यादा इंप्रेस हो चुके हैं। अजय देवगन ने बॉलीवुड की 90 की दशक की मशहूर अभिनेत्री काजोल से शादी रचाई और इसके बाद में उनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन अब अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन बॉलीवुड के पापुलर स्टार किड्स में शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं अक्सर वह अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

नीसा की स्कूली पढ़ाई

नीसा के परिवार में हर कोई एक्टिंग की दुनिया में छाया हुआ है और आपको बता दें कि उनके दादा भी एक एक्शन कोरियोग्राफर हुआ करते थे। लेकिन इसके बावजूद भी नीसा देवगन फिर भी एक्टिंग की दुनिया में रुख नहीं करना चाहती हैं। नीसा देवगन ने अपनी स्कूल की पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की और यह देश का सबसे महंगा स्कूल माना जाता है।

सिंगापुर से नीसा ने की पढ़ाई

इसी के अलावा स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद में वह हायर एजुकेशन लेने के लिए सिंगापुर चली गई थी। जहां पर उन्होंने यूनाइटेड वर्ल्ड स्कूल ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। काजोल ने यह भी बताया कि नीसा देवगन को पढ़ाई के लिए सिंगापुर भेजने काफी ज्यादा मुश्किल रहा। यह सबसे ज्यादा मुश्किल अजय देवगन के लिए रहा क्योंकि वह अपनी बेटी के हमेशा करीब रहना चाहते थे।

नीसा की साल की फीस

कुछ खबरों के अनुसार नीसा अभी स्विट्जरलैंड के ग्लिओन इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन में पढ़ाई पूरी कर रही है। बता दे कि उनकी साल की फीस डेढ़ करोड़ बताई जाती है। नीसा देवगन के बॉलीवुड डेब्यू पर अजय देवगन ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता है कि उनकी बेटी क्या करना चाहती हैं और वह फिलहाल पढ़ाई कर रही है। बच्चों के साथ में कभी भी कुछ भी बदल सकता है।

जब हिंदी बोलने पर ट्रोल हुईं नीसा

नीसा देवगन अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। कई बार तो वह अपने लुक्स को लेकर चर्चा का विषय बनी रही तो कभी अपने कपड़ों के वजह से वह सुर्खियों में आ गई। लेकिन एक बार वह ठीक तरीके से हिंदी ना बोल पाने को लेकर भी ट्रोल हो गई थी। बेटी को ट्रोल किए जाने पर अजय देवगन ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं लोगों को इग्नोर करना सीख लिया है और बच्चों को भी यही सीखा दिया है। स्पॉटलाइट से मुझे कोई भी परेशानी नहीं है लेकिन मैं इसको बदल नहीं सकता हूं।"

Read more about: ajay devgan nysa devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X