अजय देवगन की इस हीरोइन ने बैक-टू-बैक दी फ्लॉप, फिर ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर की फ़िल्म में काम कर बनी स्टार

Kajal Aggarwal Struggling Career

Kajal Aggarwal Struggling Career: साल 2011 में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम' को रिलीज किया गया था। अजय देवगन ने फिल्म में काफी अहम भूमिका निभाई थी और दर्शकों द्वारा भी फिल्म को काफी प्यार मिला था। लेकिन इस बार दिवाली के मौके पर इस फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। जी हां, 'सिंघम अगेन' फिल्म रिलीज होने वाली है।

लेकिन आपको बता दें कि साल 2011 में रिलीज हुई 'सिंघम' फिल्म में अजय देवगन के साथ में काजल अग्रवाल को लीड किरदार में देखा गया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। काजल अग्रवाल की पहली ही फिल्म हिट साबित हुई और इसके बावजूद भी उनको इस बात का कुछ खास श्रेय नहीं मिल पाया था।

दरअसल इस फिल्म की सफलता का सारा श्रेय अजय देवगन को मिल गया था। बाद में काजल अग्रवाल को अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म 'स्पेशल 26' में देखा गया था। लेकिन यह फ्लॉप साबित हुई। 'सिंघम' फिल्म के बाद में काजल अग्रवाल की किसी भी फिल्म को सफलता हासिल नहीं हो पाई।

इसी के चलते काजल अग्रवाल ने साउथ इंडस्ट्री में वापसी की। मालूम हो कि साल 2004 में आई हिंदी फिल्म 'क्यों हो गया ना' से एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में उन्होंने साउथ फिल्म लक्ष्मी कल्याणम और चंदामामा में काम किया। साथ ही साल 2009 में उनका रामचरण के साथ फिल्म 'मगधीरा' में भी देखा गया।

काजल अग्रवाल की फिल्म मगधीरा जबरदस्त हिट साबित हुई थी और यह फिल्म अभी तक की सबसे बड़ी तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार है। इस फिल्म के जरिए काजल अग्रवाल रात और रात लोकप्रिय हो गई थी। वह साउथ की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी है और अभी तक रामचरण से लेकर प्रभास जैसे मशहूर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।

लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब काजल अग्रवाल को फिल्ममेकर्स रातोंरात रिप्लेस कर दिया करते थे। हालांकि अब उन्होंने साउथ फिल्मों से एक अच्छी खासी कामयाबी हासिल की। बाद में साल 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की। शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से थोड़ा ब्रेक लिया और 2022 में एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X