'हनीमून पर बीमार हो गए थे अजय देवगन..' काजोल का हैरान करने वाला खुलासा, होमसिक हैं अभिनेता!

अजय देवगन और काजोल का नाम जब भी सामने आता है तो लोग इनको बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में से एक कहता है। एक दूसरे के साथ दोनों अक्सर नजर आते रहते हैं। लेकिन इस वक्त काजोल ने अपने हनीमून को लेकर एक खुलासा किया है जो कि हैरान करने वाला है।
पता चला है कि जब अजय देवगन और काजोल अपने हनीमून पर थे तो अजय देवगन को घर की याद सता रही थी। जी हां, ये हकीकत है और खुद काजोल ने बताया था ऐसा हुआ था। उन्होंने दो महीने का हनीमून प्लान किया था लेकिन 40 दिन में ही अजय थक गए थे।
कर्ली टेल्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ने दिलचस्प किस्सा साझा किया था। काजोल ने कहा, ''क्या तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो? मुझे बताओ। अगर तुम सच में मुझसे शादी करना चाहते हो तो तुम मुझे वह हनीमून दोगे।
वह 'ओके बेबी' जैसा था। लेकिन हनीमून के अंत में, वह थक गए। इसके अंत तक उसे घर की बहुत याद आने लगी। 40 दिनों के बाद उसे ऐसा लगा कि 'मैं थक गया हूँ, मुझे बुखार है।' वह बीमार होकर घर आया! तो मैंने कहा, 'ठीक है, हम अब वापस जा सकते हैं।'' काजोल का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है। काजोल और अजय देवगन के इस वक्त दो बच्चे हैं जिनका नाम युग और नीसा है।
वर्कफ्रंट
काजोल और अजय देवगन दोनों ही अपने अपने अपने काम को लेकर काफी बिजी हैं। अजय देवगन एक ओर सिंघम 3 का प्लान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ काजोल भी कुछ अहम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगी। ऐसा कहा जा रहा कि इस साल एक बड़ा धमाका होने वाला है। अजय देवगन और कजोल के फैंस अक्सर उनके प्रोजेक्ट्स का इंतजार करते रहते हैं। ये एक ऐसी जोड़ी है जो कि काफी सालों से एक दूसरे के साथ है। इनके बीच कभी लड़ाई झगड़े की खबरें भी सामने नहीं आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications