अजय देवगन के हमशक्ल को देख काजोल भी खा जाएंगे धोखा, कोई बता रहा डिट्टो कॉपी तो किसी को लगा उबला हुआ अंडा

जब-जब अजय देवगन की बात आती है तो उनका स्टाइल हमेशा से जहन में उतर जाता है. इतना ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्हें बेहतरीन कलाकारों में गिना जाता है. अजय देवगन ने एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों तक में काम किया. जब-जब अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आती है तो फ्रेंड्स भी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.
कुछ वक्त पहले अजय देवगन की फिल्म भोला आई जो कि लोगों को खूब पसंद आई थी. लेकिन इसी बीच अजय देवगन का एक हमशक्ल सामने आया है जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इसका नाम कैलाश चौहान है जो कि हूबहू अजय देवगन की तरह दिखता है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई अजय देवगन के हमशक्ल की वीडियो
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजय देवगन का हमशक्ल कैलाश चौहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आता है और इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोस को भी शेयर किया है. ज्यादातर पोस्ट में कैलाश चौहान हूबहू अजय देवगन की तरह नजर आए और वह उन्हें कॉपी करते हुए भी देखे गए. यहां तक कि कैलाश चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो भी शेयर किए जिसमें वह फिल्मी डायलॉग बोलते हुए नजर आए. यहां तक कि कुछ वीडियोस में तो वह एक्शन सीन भी करते हुए दिखाई दिए.
ये शख्स अजय देवगन का डिट्टो कॉपी
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कैलाश चौहान का हर एक लुक अजय देवगन के साथ में डिट्टो कॉपी हो जाता है. कैलाश ने अपने बालों का लुक भी बिल्कुल अजय देवगन की तरह ही रखा है. कैलाश चौहान के इंस्टाग्राम पर जितनी भी पोस्ट शेयर हुई है उनमें अजय देवगन के स्टाइल और गानों के साथ-साथ डायलॉग भी करते हुए वह नजर आए हैं. इंस्टाग्राम पर कैलाश की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो चुकी है. उन्हें एक लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है.
अजय देवगन की हमशक्ल को देख काजोल भी खा सकती है धोखा
अगर आप कैलाश चौहान को पहली नजर में देखेंगे तो आप भी धोखा खा जाएंगे और उन्हें अजय देवगन समझ लेंगे. कुछ लोग तो बोल रहे हैं कि अगर काजोल देखती है तो वह भी धोखा खा सकते हैं. बता दें कि कैलाश चौहान की भले ही अजय देवगन के साथ में शक्ल मैच होती है लेकिन वह अजय देवगन के बहुत बड़े फैन भी बताए जाते हैं.


Click it and Unblock the Notifications