Kajol की शक्ल तक देखना नहीं चाहते थे Ajay Devgan, पहली मुलाकात पर बोले- वो बहुत...

Ajay Devgan On His First Meeting With Kajol

Ajay Devgan On His First Meeting With Kajol: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ऑन स्क्रीन जोड़ियां ऐसी है जिन्होंने पर्दे पर जमकर प्यार किया और रियल लाइफ में भी। लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी भी है जो की रियल लाइफ में एक नहीं हो पाई और कुछ ऐसी भी है जो शादी करके आज काफी खुश है। आज हम आपको एक ऐसी ही जोड़ी के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं अजय देवगन और काजोल की।

अभी के वक्त में काजोल और अजय देवगन को बॉलीवुड का परफेक्ट कपल कहा जाता है। काजोल तो अपने सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं और अजय देवगन हमेशा से ही शांत रहना पसंद करते हैं। दोनों का व्यक्तित्व काफी अलग है और इसी के चलते अजय देवगन ने एक बार काजोल के साथ में अपनी पहली मीटिंग को लेकर बात की थी।

एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने इस बात का खुलासा किया था कि काजोल उनको पहले मीटिंग में पसंद नहीं आई थी। दोनों की मुलाकात साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'हलचल' की शूटिंग सेट पर हुई। इस दौरान इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि "काजोल के साथ में पहली मुलाकात के बाद में मैं कभी भी उनसे मिलना नहीं चाहता था।"

अजय देवगन ने इसके पीछे की वजह बताते हुए बताया कि "जब आप काजोल से पहली बार मिलोगे तो वह आपको बहुत लाउड और अभिमानी लगेगी। वह बहुत बातचीत करने वाली व्यक्ति लगेंगी। व्यक्तित्व के मामले में हम दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग थे। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि जो होना लिखा रहता है, वही होकर रहता है।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि काजोल और अजय देवगन ने साल 1999 में महाराष्ट्रीयन रीति रिवाज के साथ में शादी कर ली थी। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी और किसी को भी इस बात की भनक नहीं लग पाई थी। अपनी शादी को लेकर इस कपल ने बताया था कि वह इस फंक्शन को निजी रखना चाहते थे। लेकिन शादी के दिन किसी को भनक लग गई थी और अगले ही दिन दोनों चर्चा में आ गए।

Read more about: ajay devgan kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X