अजय देवगन के साथ Dhamaka, पहली ही फिल्म से सुपरहिट, फिर अचानक हो गईं गायब
आज बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन हीरो यानी अजय देवगन ने इंडस्ट्री में 27 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से फिल्मों में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्हें ताबड़तोड़ तारीफें मिली थीं। वहीं अजय देवगन के साथ ही इंडस्ट्री में इसी फिल्म से एक सुपरस्टार एक्ट्रेस ने भी कदम रखा था और आते ही ऐसा धमाका किया था कि लोग पहली झलके से ही उनके दीवाने हो गए थे। नहीं अजय देवगन के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी खूब जमी और शायद इसी का नतीजा है कि फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई।
[अजय देवगन के 27Years, आते ही सलमान से लेकर सब सुपरस्टार Out, सबसे बड़े एक्शन हीरो]
अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं फूल और कांटे की एक्ट्रेस मधु की। जी हां! उन्होंने भी अजय देवगन के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से वे 90s के दौर में बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं। हर बड़े एक्टर के साथ उनकी फिल्में आईं और उनकी क्रेजी फैन फॉलोइंग के बारे में जितनी कहें उतना कम ही है। 992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। फिल्मों में अपनी चमक फीकी पड़ने के बाद मधु ने 19 फरवरी 1999 को आनंद शाह के साथ शादी कर ली।

वहीं शादी के बाद से ही उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ लिया। हालांकि उनके फैंस लंबे समय तक उनका इंतजार करते रहे। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस हैं जिनके कमबैक का लोग आज भी इंतजार कर रहे हैं। वहीं इनमें से कईयों के तो कमबैक की खबरें भी आईं लेकिन ये सिर्फ अफवाहें ही बनकर रह गईं। आगे जानें बॉलीवुड की उन 10 एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्हें आज भी लोग स्क्रीन पर देखना पसंद करेंगे-


Click it and Unblock the Notifications











