हाईएस्ट पेड स्टार, चाइल्ड एक्टर, 1 मिनट के लेता है 4.5 करोड़, टॉप एक्ट्रेस को रचाई है शादी

Ajay Devgan

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने रोमांटिक किरदारों से दर्शकों का दिल जीत है। आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने एक्शन से लेकर रोमांटिक अंदाज के चलते दर्शकों के दिलों पर राज किया। दरअसल हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की।

अजय देवगन 3 दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं और आपको बता दें कि आज भी वह पूरी तरीके से एक्टिंग में एक्टिव है। वह हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शुमार हो चुके हैं। इसी के अलावा आपको बता दें कि बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि अजय देवगन का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदल दिया।

अजय देवगन ने अपना फ़िल्मी करियर शुरू करने से पहले एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म प्यारी बहना में काम किया था। बहुत ही छोटी उम्र से वह एक्शन को लेकर काफी ज्यादा आकर्षित थे। हालांकि इसके बावजूद भी वह कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन अजय देवगन के पिता वीरू देवगन खुद भी एक अभिनेता थे और वह अपने बेटे को सपना पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करते थे।

अजय देवगन ने साल 1991 में फूल और कांटे से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वह दो मोटरसाइकिलों के बीच में संतुलन बनाते हुए स्टंट करते हुए नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने दिलवाले और दिलजले जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। धीरे-धीरे वह एक ऐसे अभिनेता बन गए जिनमें डिमांड बढ़ती चली जा रही थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजय देवगन अपनी फीस को लेकर भी काफी चर्चा में आए। उन्होंने RRR फिल्म में एक छोटे से रोल के लिए भी 35 करोड़ की मांग की थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने 8 मिनट की भूमिका निभाने के लिए 35 करोड़ लिए थे। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रति मिनट 4.5 करोड़ अजय देवगन फिल्म का चार्ज लेते हैं और कई सारी फिल्मों के लिए तो वह 100 करोड़ भी लेते हैं।

अजय देवगन के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री काजोल के साथ 1999 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। आज के वक्त में दोनों अपने जीवन में काफी खुश है और दोनों ही कलाकार इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहते हुए नजर आते हैं।

Read more about: ajay devgan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X