अक्षय के साथ अजय देवगन की पुरानी तस्वीर वायरल, इससे पक्की दोस्ती नहीं, देखें 10 Pics

बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन इन दिनों पुराने दिनों की यादों में डूबे नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अख्बार की एक पजल सॉल्व करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर 90s के दौर की है, जहां वे किसी फिल्म के सेट पर कुछ खोए हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी थ्रो-बैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

[Race 3: सलमान खान का हड्डीतोड़ एक्शन, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, देखकर सन्न रह जाएंगे]

90s के दौर में अजय देवगन को अपने लुक्स के लिए जहां पहले क्रिटिसाइज किया जाता था अब वहीं तारीफें मिलती हैं। यहां तक कि अमिताभ बच्चन, अजय देवगन की परफॉर्मेंस से इतने इंप्रेस हुए कि उनको बॉलीवुड का ब्लैक हॉर्स ही बता डाला। वहीं अमिताभ के इस कॉम्प्लीमेंट पर अजय पूरी तरह खरे उतरे। 90s के दौर में अजय देवगन का जादू ऐसा चला कि वे हर फिल्म के बाद पहले से बड़े स्टार बनते गए। वहीं 90s से लेकर अब तक अजय देवगन के लुक्स में काफी बदलाव आया है।

ajay-devgan-akshay-kumar-rare-pictures

पुरानी तस्वीरों की बात करें तो उनकी ज्यादातर तस्वीरें अक्षय कुमार के साथ हैं। वहीं सलमान और दूसरे स्टार्स के साथ उनकी तस्वीरें कम ही हैं। अजय देवगन बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिनकी सबसे ऑनेस्ट फैन फॉलोइंग है। 27 साल पहले फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अजय देवगन को एंट्री करते ही फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल गया था। वहीं बीते दो दशकों में अजय देवगन बॉलीवुड के सिंघम बन चुके हैं। खैर! आगे देखें अजय देवगन की रेयर थ्रो-बैक तस्वीरें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X