स्क्रीन पर किया किस तो घर में हो गई थी महाभारत, हीरोइन संग किया रोमांस तो पत्नियों मे किया तांडव

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री दिखाई गई है. लेकिन आपको बता दें कि इस कहानी में मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और एक्ट्रेस शबाना आज़मी का किस काफी ज्यादा सुर्खियों में आ गया. कुछ लोगों ने तो उनके इस एक्ट को प्रोफेशन का हिस्सा बताया तो कुछ ने इसे गलत साबित कर दिया. ऑनस्क्रीन किस करने का इतिहास सिनेमा में काफी लंबे समय से चलता आ रहा है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही कंट्रोवर्शियल किसिंग सीन के बारे में बताने वाले हैं जिनको करने के बाद में अभिनेताओं के घर पर हंगामा खड़ा हो गया था और उनकी पत्नियों ने भी काफी ज्यादा नाराजगी जताई थी.
अजय देवगन
वैसे तो अजय देवगन फिल्मों में नो किसिंग पॉलिसी रखा करते हैं. लेकिन उन्होंने शिवाय फिल्म में स्क्रिप्ट की मांग के चलते ऐसा सीन देना पड़ा. एक्टर की पत्नी काजोल को इस बारे में कोई भी खबर नहीं थी. लेकिन जब यह सीन शूट करने के बाद में उनकी पत्नी को पता चला तो वह काफी ज्यादा नाराज हो गई थी. इस बात का खुलासा खुद काजोल ने द कपिल शर्मा शो के दौरान किया और बताया कि जब उन्हें इस बारे में पता चला था तो उन्हें दिलवाले फिल्म की बंदूक की याद आ गई और उनका मन किया कि अजय को शूट कर दे.
अक्षय कुमार
कुछ ख़बरों के अनुसार ट्विंकल खन्ना से शादी करने के बाद में धड़कन फिल्म के दौरान शिल्पा शेट्टी को एक्टर ने किस किया और यह उन पर भारी पड़ गया. ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्हें पत्नी की नाराजगी झेलनी पड़ी और बताया तो यह भी गया था कि हंगामा इतना ज्यादा बढ़ चुका था कि फिर कभी किसी एक्ट्रेस को किसी न करने की उन्होंने ठान ली थी.
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने इस बारे में खुद ही खुलासा किया था की फिल्म विकी डोनर के दौरान यामी गौतम को उन्होंने किस किया था. इसके बाद में उनकी पत्नी ताहिरा काफी ज्यादा नाराज हो गई. उन्होंने बताया कि ताहिरा यह फिल्म उनका हाथ पकड़ कर देख रही थी. लेकिन जब उन्होंने इस किसिंग सीन को देखा तो उन्होंने आयुष्मान का हाथ छोड़ दिया. ऐसा ही कुछ नौटंकी साला फिल्म के समय पर भी हुआ था. लेकिन अक्सर आयुष्मान खुराना फिल्मों में किसिंग सीन देने से बचते नजर आते हैं.
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी को बॉलीवुड का सीरियल किसर कहा जाता है और उनके ऐसे सीन्स देखने के बाद में उनकी पत्नी काफी ज्यादा नाराज हो गई थी. लेकिन स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से उन्हें यह सब करना पड़ता था. इमरान हाशमी ने खुद ही इस बारे में खुलासा किया था कि उन्हें ऐसे सीन करने के लिए अपनी पत्नी को बैग गिफ्ट करने पड़ते थे.


Click it and Unblock the Notifications