किसी ने पति को किया लिप किस, तो कोई मां से लिपटा... मुश्किल काम के लिए निकले ये सितारे

इन दिनों बेहद ही पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स पूरी तरीके से तैयार हो चुके हैं. शो मे कंटेस्टेंट की शारीरिक और मानसिक तौर पर शक्ति का आकलन किया जाता है. जल्दी ही इस शो की शूटिंग भी शुरू होने वाली है और फैंस के बीच में भी काफी उत्सुकता बनी हुई है. इस सीजन के कंटेस्टेंट की लिस्ट तो पहले ही सामने आ चुकी है लेकिन अब वह सभी गेम खेलने के लिए अपने घरों से शो के लिए रवाना हो चुके हैं.
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में अंजली आनंद, शिव ठाकरे, रूही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अर्जित तनेजा, सौंदस मौफकीर, अर्चना गौतम, नायरा बनर्जी और ऐश्वर्या शर्मा भी शामिल होने वाले हैं. इसी के साथ-साथ इसके अलावा भी और के कंटेस्टेंट शामिल हो सकते हैं.
ऐश्वर्या शर्मा को एयरपोर्ट ड्रॉप करने पहुंचे नील भट्ट
इसी के साथ आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए अपनी पत्नी ऐश्वर्या शर्मा को छोड़ने के लिए नील भट्ट भी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इसी के साथ में पूरा परिवार और दोस्त भी उनके नजर आए. ऐश्वर्या शर्मा को कुछ वक्त पहले टेलीविजन शो 'गुम है किसी के प्यार में' देखा जा रहा था. लेकिन अब उन्होंने इस सीरियल को छोड़ दिया है.
नायरा बनर्जी खतरों के खिलाड़ी 13 में मचाएंगी धमाल
खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए जब नायरा बनर्जी रवाना हो रही थी तो मुंबई एयरपोर्ट पर पपराज़ी के सामने एक्ट्रेस ने खूब पोज दिए. इतना ही नहीं अब बिग बॉस के बाद में अर्चना गौतम खतरों के खिलाड़ी में भी धूम मचाने वाली है. उन्हें एयरपोर्ट पर ड्रॉप करने के लिए उनके भाई के साथ हाथ उनके माता-पिता भी आए थे. वही डेजी शाह की बात करें तो आपको बता दें कि वह भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का हिस्सा बनने वाली है और उन्हें भी एयरपोर्ट पर देखा गया.
शिव ठाकरे ने खतरों के खिलाड़ी में जाने से पहले लिया माता पिता का आशीर्वाद
बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे ने अपने गेम से हर किसी को इंप्रेस कर दिया था. बता दें कि उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अपने माता-पिता और पूरे परिवार के साथ देखा गया. वहीं अगर हम सौंदस मौफकीर की बात करें तो आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 13 कि वह सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं. रोहित चतुर्वेदी को भी उनके पति एयरपोर्ट पर ड्राप करने आए थे और उन दोनों ने खुलेआम लिप किस भी किया.
कुंडली भाग्य के अंजुम फकीह भी खतरों के खिलाड़ी में आएंगी नजर
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कुंडली भाग्य में नजर आने वाली अंजुम फकीह भी एयरपोर्ट पर नजर आई थी. साथ ही साथ अंजली आनंद और अर्जित तनेजा के साथ-साथ रोहित रॉय भी एयरपोर्ट पर खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 के लिए रवाना होते हुए देखे गए. रोहित रॉय की पत्नी उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थी और वह भी इस साल शो में नजर आने वाली है.


Click it and Unblock the Notifications