ऐश्वर्या राय के भाई के बच्चे बुलाते हैं उन्हें इस प्यारे नाम से, भाभी श्रीमा ने किया खुलासा...

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की खबर को लेकर चर्चाओं में आ जाती हैं तो कभी वह अपने वेकेशन फोटोज़ की वजह से लाइमलाइट बटोरती हैं। ऐश किसी ना किसी वजह से लोगों की जुबान पर हैं। वहीं हाल ही में एक खबर उनकी भाभी की तरफ से आ रही है। दरअसल ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा ने खुलासा किया है कि उनके बच्चे उन्हें किस नाम से बुलाते हैं।

बच्चे बुलाते हैं गोलू मामी
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का उनके भाई आदित्य रॉय और भाभी श्रीमा रॉय के साथ बॉन्ड बहुत अच्छा है। वहीं हाल ही में श्रीमा ने 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था। इस सेशन के दौरान श्रीमा ने ऐश्वर्या राय से जुड़ी एक खास चीज शेयर की है। दरअसल श्रीमा ने बताया है कि बच्चे ऐश्वर्या को किस नाम से बुलाते हैं। वैसे तो कई लोग हैं जो घर में भी ऐश्वर्या को ऐश के नाम से पुकारना पसंद करते हैं, लेकिन ऐश्वर्या के भाई के बच्चे ऐश्वर्या को 'गोलू मामी' कहकर पुकारते हैं। जो उन्हें भी काफी पसंद आता है।

परिवार के साथ है खास रिश्ता
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का अपने परिवार से रिश्ता काफी अच्छा है वह किसी भी बड़े इवेंट पर अपनी मां के साथ नजर आती हैं। ऐश्वर्या राय अपने भाई भाभी और बच्चों के साथ भी समय बिताती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या से बेहद प्यार करती हैं ऐसा कोई मौका नहीं जाता जब ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के बिना स्पॉट की जाएं। ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आराध्या में मिनी-मी देख सकती हैं।

आराध्या से करती हैं बेहद प्यार
ऐश्वर्या राय ने यह भी बताया कि वह आराध्या को स्कूल से लेने भी जाती हैं और उसे छोड़ने भी खुद ही जाती हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा करना पसंद है। उन्हें आराध्या और बच्चों के साथ समय बिताना पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X