ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में पहनी थी 75 लाख की साड़ी, करोड़ो के पहने गहने, बी टाउन की बनी सबसे महंगी वेडिंग

Aishwarya Rai Wedding Saree Worth 75 Lakh

Aishwarya Rai Wedding Saree Worth 75 Lakhs: बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि दोनों ने 20 अप्रैल 2007 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को जल्दी ही 17 साल होने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि दोनों के अफेयर से लेकर शादी तक का सफर काफी कम लोगों को पता है। अभिषेक ने ऐश्वर्या को फिल्म 'गुरु' के प्रीमियर के वक्त प्रपोज किया और इसे टोरंटो में किया गया था। अभिनेत्री ने प्रपोज स्वीकार किया।

हालांकि बाद में दोनों मुंबई वापस आए। को बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा था और इसीलिए रोक करने के लिए वह ऐश्वर्या के घर जाने लगे। लेकिन तब ऐश्वर्या को यही नहीं पता था कि रोका आखिर होता क्या है। दरअसल अभिनेत्री साउथ इंडियन थी और इसीलिए उन्हें इस रस्म के बारे में कुछ नहीं पता था। इसीलिए अभिनेत्री ने पहले अपनी मां से पूछा और अभिषेक को इसके लिए इंकार कर दिया क्योंकि उनके पिता घर पर नहीं थे।

लेकिन इसके बावजूद भी अभिषेक को इंतजार नहीं हुआ और यह सगाई हुई। बाद में 20 अप्रैल को मुंबई में बहुत ही धूमधाम से शादी के रस्में हुई। इस शादी के दौरान 6 से 7 करोड़ का खर्चा हुआ। इसी के चलते यह सबसे महंगी सेलिब्रिटी वेडिंग्स में शुमार है। शादी में ऐश्वर्या ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी और इसकी कीमत 75 लाख रुपए थी। उन्होंने करोड़ों के तो गहने पहने थे। इस शादी में बॉलीवुड के अलावाराजनीतिक जगत से बड़ी हस्तियां शुमार हुई थी। हालांकि अब ऐश्वर्या और अभिषेक की एक बेटी भी हो चुकी है।

Read more about: aishwarya rai abhishek bachchan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X