ऐश्वर्या राय के थ्रोबैक वीडियो में सास जया बच्चन को उंगलियां दिखाने पर मजबूर करती आई नजर, लोग भी हुए हैरान

जया बच्चन और अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है और आपको बता दें कि वह 5 दशकों से साथ है। दोनों ने जून 1973 में शादी रचाई और दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन है। अभिषेक बच्चन की शादी मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ में हुई। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ महीने से विवाद चल रहा है। खबरें आ रही है कि ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का घर छोड़कर अपनी मां के घर रहने लगी है। लेकिन इसी बीच ऐश्वर्या राय और जया बच्चनका एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सास जया बच्चन को उंगलियां दिखाने पर मजबूर करती आई नजर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय का उनके पति अभिषेक बच्चन, जया बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ में एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चारों ने मैचिंग व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए हैं। इसी वीडियो में ऐश्वर्या राय को अपनी सास जया बच्चन को अपनी उंगली दिखाने के लिए मजबूर करते हुए देखा जा रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि वह सभी एक ही तरीके से कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आए। वीडियो में जया बच्चन शरमाते हुए नजर आए और काफी क्यूट मोमेंट लग रहा था।
नेटीज़न्स ने दी प्रतिक्रिया
लेकिन जब यह वीडियो वायरल हुआ तो नेटीजंस ने भी अपनी राय दी। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए बताया कि बच्चन परिवार मिडिल फिंगर दिख रहा है। एक और यूजर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है की पहली बार जया बच्चन को शरमाते हुए देखा है, वरना वह हमेशा गुस्से में ही रहती है। एक अन्य यूज़र ने भी लिखा कि उन्होंने वोट दिया है।
अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की अफवाहें
भले ही इन दिनों अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और आपको बता दें की खबरों में तो यह भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपना ससुराल छोड़कर अपनी मां के घर पर रहना शुरू कर दिया। हालांकि आपको बता दें कि हाल ही में आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन के दौरान अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में पोज देते हुए भी देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications