ऐसा था बच्चन परिवार की बहू का मॉडलिंग के दिनों वाला बॉयफ्रेंड, ऐश्वर्या राय ने फेमस होते की किया किनारा

ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है. उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया. यहां तक कि बॉलीवुड में भी उनकी खूब डिमांड रही. लेकिन जब वह मॉडलिंग कर रही थी तो उन्हें आमिर खान के साथ में कोक के ऐड में भी देखा गया. धीरे-धीरे उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई.
ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने ही फिल्मों में मारी एंट्री
जैसे ही ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया उसके बाद से ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे. जिसके बाद में उन्होंने 1997 में बॉबी देओल के साथ में फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया था. ऐश्वर्या को सबसे ज्यादा लोगों ने 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' फिल्म से पसंद किया. दोनों ही फिल्मों का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया और बाद में 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या ने नंदिनी का किरदार निभाया तो वही 'देवदास' में पारो का किरदार निभा कर खूब फेमस हो गई.
सुपरमॉडल को डेट कर रही थी ऐश्वर्या
ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के बाद में हॉलीवुड में भी खूब काम किया. लेकिन वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही. हमेशा से ही ऐश्वर्या को उनके रिलेशनशिप के मामले में काफी सीक्रेट देखा गया है. मॉडलिंग करते समय ऐश्वर्या का नाम सुपर मॉडल के साथ में जोड़ा गया. दरअसल आपको बता दें कि उन दिनों ऐश्वर्या राय मशहूर मॉडल राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थी.
राजीव मूलचंदानी संग टूट गया ऐश्वर्या का रिश्ता
उस वक्त के राजीव मूलचंदानी पॉपुलर इंडियन सुपरमॉडल में से एक माने जाते थे. कहा तो यह भी जाता है कि उन्होंने फोटोग्राफर और बतौर प्रड्यूसर भी काम किया. यहां तक कि आपको बता दें कि वह कई सारे मॉडलिंग शो और मैगजीन के साथ-साथ कई सारी फिल्मों में भी हिस्सा ले चुके हैं. लेकिन कुछ खबरों की माने तो आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने कुछ फोटोशूट भी करवाए थे. दोनों ने तकरीबन साथ में ही मॉडलिंग करियर की शुरुआत की और देखते ही देखते ऐश्वर्या के पास में फिल्में आने लगी. कुछ खबरों के अनुसार ऐश्वर्या ने राजीव के साथ में कनेक्शन तब खत्म कर दिए जब सलमान के साथ में वह जुड़ने लगी. बताया तो यह भी जाता है कि उस वक्त सलमान और ऐश्वर्या में दोस्ती से ज्यादा भी कुछ था.


Click it and Unblock the Notifications













