Cannes Film Festival 2023: जब कांस फिल्म फेस्टिवल में बुरी तरह से ट्रोल हुई थीं ऐश्वर्या राय!

इंडियन एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन किसी पहचान की मोहताज नहीं है।1994 में विश्व सुंदरी (Miss World) का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय एकमात्र ऐसी हसीना हैं जिनका कांस फिल्म फेस्टिवल से 20 साल से भी ज्यादा का नाता है।
2003 में ऐश्वर्या राय बनी कांस फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी मेंबर
2003 में इंडियन एक्ट्रेस को कांस फिल्म फेस्टिवल में बतौर ज्यूरी मेंबर इनवाइट किया गया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी इंडियन एक्टर को बतौर ज्यूरी मेंबर कांस फिल्म फेस्टिवल में इनवाइट किया गया था। ऐश्वर्या ने ना सिर्फ अपने गुड लुक्स बल्कि बेहद खूबसूरत ड्रेस और शानदार अंदाज से कांस में खूब धूम मचाई है।
2002 में कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने किया डेब्यू
2002 में ऐश्वर्या राय ने कांस में पहली बार डेब्यू किया था। उसके बाद से हर साल ऐश्वर्या राय इस इवेंट में शिरकत करती हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में ऐश्वर्या राय 21वीं बार शिरकत करेंगी।
2019 में कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय हुई थी ट्रोल
एक मौका ऐसा भी आया था जब ऐश्वर्या राय के कांस में जाने के बाद उन्हें इंटरनेट पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया था। ऐश्वर्या को मई 2019 कांस फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक,अपीयरेंस और लिप्स के अलावा उनके एक्सेंट की वजह से भी ट्रोल किया गया था।
इस वजह से कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय हुई थीं ट्रोल
खबरों के मुताबिक, Brut India ने जब कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में ऐश्वर्या राय से रेड कार्पेट पर इंटरव्यू लिया तो उस समय ऐश्वर्या राय ने जिस लहजे में बात की थी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके इसी लहजे को फर्जी और बनावटी कहकर ट्रोल किया था। यहां तक कि उनके होठों का भी मजाक उड़ाया गया था।
ये वीडियो मई 2019 में रेड कारपेट से वायरल हुआ था। हालांकि ऐश्वर्या राय ने अपने रेड कारपेट लुक के लिए अपने डिजाइनर गौरव गुप्ता की खूब तारीफ की थी। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया था तो कई नेटिज़न्स ने इशारा किया कि ऐश्वर्या ऐश्वर्या राय का एक्सेंट से फेक है और वह बहुत बनावटी साउंड कर रही हैं।
ऐश्वर्या राय के बारे में क्या कहा ट्रोलर्स ने -
एक यूजर ने कहा, 'वह नकली लहजा।' जबकि अन्य दूसरे यूजर ने कहा था, किसी नकली लहजे की बात यहां पर की जा रही है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मंच है। एक यूजर ने लिखा था, यह किस नकली बात की जा रही है यह एक राष्ट्रीय मंच है। एक अन्य यूजर ने कहा, नकली लहजे पर कोई और रोया। कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया था कि एक्ट्रेस ने टेरिबल बोटॉक्स करवाया है जिससे उनका नेचुरल ग्लो खत्म हो गया है। एक यूजर ने लिखा था, नो मोर ऐश्वर्या राय। एक ट्रोलर ने यह भी लिखा था, ऐश्वर्या ने बोटॉक्स किया है, अब उनका चेहरा बहुत अधिक कॉस्मेटिक लग रहा है, माफ करना, लेकिन अब उन्होंने अपना आकर्षण खो दिया है। वहीं एक यूजर यह भी कहता नजर आया था, बोटोक्स इलाज गलत हो गया है। एक ने यहां तक लिख दिया था, यह कितना बनावटी लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications











