बॉयफ्रेंड ने पीट-पीटकर किया था बुरा हाल, किसी ने नहीं दिया साथ, ऐश्वर्या राय बनी थीं इस एक्ट्रेस का सहारा

Aishwarya Rai Flora Saini: ऐश्वर्या बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस मानी जाती है। वह अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी काफी पसंद की जाती हैं। अक्सर वह महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार और अन्य मुद्दों को लेकर भी बात करती हुई नजर आ चुकी हैं। अक्सर वह महिलाओं के हक में भी खड़ी हुई देखी जाती हैं।
फ्लोरा सैनी को खूब पीटता था बॉयफ्रेंड
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि एक बार ऐश्वर्या जिस फिल्म में काम कर रही थी उसका प्रोड्यूसर अपनी गर्लफ्रेंड को खूब पीटता था। इसी के चलते एक्ट्रेस ने उस फिल्म को छोड़ दिया था। दरअसल यह पूरा मामला साल 2018 के दौरान का है जब ऐश्वर्या ने एक ऐसी एक्ट्रेस का सपोर्ट किया जिसको फिल्म इंडस्ट्री ने बाहर कर दिया था।
इंटरव्यू में किए खुलासे
कोई भी उसे एक्ट्रेस को काम नहीं देना चाहता था और वह भी इसीलिए क्योंकि उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शोषण का खुलासा कर डाला था। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर अभिनेत्री फ्लोरा सैनी की। साल 2018 में उन्होंने बॉलीवुड लाइफ के साथ इंटरव्यू के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के टॉर्चर का खुलासा कर दिया था।
ऐश्वर्या राय ने किया सपोर्ट
इसके बाद में कोई भी फ्लोरा सैनी के साथ में काम करने के लिए तैयार नहीं था। तब कोई भी उनके सपोर्ट में भी नहीं आया और बाद में ऐश्वर्या राय उनके साथ में खड़ी रही। फ्लोरा सैनी ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह ऐश्वर्या ने न सिर्फ उनके लिए स्टैंड लिया था बल्कि उन्होंने फिल्म भी छोड़ दी थी।
तोड़ दिया था एक्ट्रेस का जबड़ा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फ्लोरा सैनी मशहूर प्रोड्यूसर गौरांग दोषी को डेट कर रही थी। हालांकि बाद में गौरांग दोषी पर एक्ट्रेस ने करने और पीटने के अलावा शोषण के गंभीर आरोप लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने उनका जबड़ा तक तोड़ दिया था।
ऐश्वर्या राय की दो टूक
हालांकि जब यह पूरा मामला ऐश्वर्या राय को पता चला तो उन्होंने गौरांग दोषी की उस फिल्म को छोड़ दिया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने बताया था कि मैं उसे शख्स के साथ में काम नहीं कर सकती हूं जो औरतों को मारता-पीटता है।


Click it and Unblock the Notifications











