..................... Aishwarya Rai told the reason for rejecting the film Kuch Kuch Hota Hai and said that I would have been lynched - Hindi Filmibeat

ना सलमान का खौफ.. ना विवेक का डर, बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या बोलीं- इस वजह से मुझे लिंच कर दिया जाता

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और दिग्गज हसीनाओं में से एक मानी जाती हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भी मिला और उन्होंने उसके बाद में फिल्मी दुनिया में कदम रखा. कॉलेज के दिनों में ऐश्वर्या राय को मॉडलिंग और फिल्मों में काम करने का मौका मिलने लगा. इसके बाद में ऐश्वर्या राय ने अपने पूरे करियर में काफी सारी हिट फिल्में दी हैं जिसमें हम दिल दे चुके सनम और देवदास जैसी मशहूर फिल्में शुमार है. लेकिन कई ऐसी फिल्में थीं जिन्हें एक्ट्रेस ने खुद ही रिजेक्ट कर दिया था.

ऐश्वर्या राय ने फिल्म को रिजेक्ट करने की बताई वजह

दरअसल आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय ने फिल्म कुछ-कुछ होता है को रिजेक्ट कर दिया था और इसको लेकर एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा भी किया था. एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह बताई थी. जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म फेयर के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि "न्यू कमर होने के बावजूद भी उन्हें सीनियर एक्ट्रेस से कंपेयर किया जा रहा था. इसीलिए अगर वह इस फिल्म में काम करती तो उन पर सवाल उठते."

ऐश्वर्या ने क्यों कही लिंच हो जाने वाली बात

ऐश्वर्या ने इसी के साथ आगे भी कहा कि "लोग ऐसा बोलते हैं कि ऐश्वर्या तो वही कर रही है जो मॉडलिंग में किया करती थी. वही सीधे बाल और मिनी स्कर्ट के साथ में कैमरे को पाउट कर रही है. लेकिन आखिरी में हीरो उस लड़की को मिल जाता है. जो रियल दिखती है और एक बहुत ही अच्छी इंसान भी है. इसीलिए अगर मैं 'कुछ कुछ होता है' फिल्म में काम करती तो लिंच कर दिया जाता."

ऐश्वर्या को मिला था रानी मुखर्जी का किरदार

फ़िल्म 'कुछ कुछ होता है' में ऐश्वर्या राय को करण जौहर ने रानी मुखर्जी वाला किरदार दे दिया था और इसी के चक्कर में एक्ट्रेस ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. बाद में इस रोल को ट्विंकल खन्ना से लेकर तब्बू और उर्मिला मातोंडकर को भी ऑफर किया गया था. हालांकि सभी ने इस फिल्म को ठुकरा दिया था. अब ऐश्वर्या राय फिल्मों के साथ-साथ अपने घर परिवार को भी संभाल रही है और उनकी पहली फिल्म 'इरुवर' थी जो कि साल 1997 में रिलीज हुई थी.

Read more about: aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X