..................... ऐश्वर्या राय से लेकर श्रद्धा कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस के ठुमकों ने लूट ली महफिल| Aishwarya Rai to Shraddha Kapoor, the thumkas of these actresses stole the show| - Hindi Filmibeat

Shraddha Kapoor : ऐश्वर्या राय से लेकर श्रद्धा कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस के ठुमकों ने लूट ली महफिल

shraddha kapoor

दर्शक हमेशा से ही फिल्मों में आइटम नंबर्स को काफी पसंद करते हैं। हर डांस नंबर का कोई ना कोई हुक स्टेप जरूर होता है लेकिन सभी हुक स्टेप्स में ठुमका को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इन ठुमका के फैंस के बीच लोकप्रिय होने की एक खास वजह इन डांस नंबर्स पर परफॉर्म करने वाली एक्ट्रेसेस भी हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर तक इन सभी एक्ट्रेसेस ने डांस नंबर्स पर अपने ठुमकों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया था। आइए आपको हिंदी फिल्मों के ऐसे ही कुछ बेस्ट डांस नंबर्स के बारे में बताते हैं :

कजरारे :

कजरारे :

फिल्म 'बंटी और बबली' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जब गाने कजरारे में स्पेशल अपियरेंस दिया, तो देश भर में उनके ठुमको की चर्चा होने लगी। इस गाने पर ऐश्वर्या के साथ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी परफॉर्म किया था। इससे पहले ऐश ने फिल्म 'शक्ति : द पावर' में गाने इश्क कमिना में भी अपने ठुमकों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया था।

आजा नचले :

आजा नचले :

बॉलीवुड की बेस्ट डांसिंग एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जब भी किसी डांस नंबर पर परफॉर्म करती हैं, तो सिनेमाहॉल में दर्शक नाचने और सीटियां बजाने के लिए मजबूर हो जाते हैं। माधुरी दीक्षित ने कई फिल्मों में अपने डांस नंबर्स से दर्शकों से सीटियां बजवायी हैं। माधुरी की बेस्ट डांस नंबर्स में 'देवदास' की डोला रे डोला, 'आजा नचले' का टाइटल सॉन्ग और 'पुकार' का के सेरा सेरा शामिल है।

मैं आयी हूं यूपी बिहार लूटने :

मैं आयी हूं यूपी बिहार लूटने :

बॉलीवुड की ठुमका क्वीन शिल्पा शेट्टी ने जब फिल्म 'शूल' में गाना मैं आई हूं यूपी-बिहार लुटने पर ठुमका लगाया तो सिर्फ यूपी और बिहार नहीं बल्कि पूरा देश झुम उठा। उसके बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने फिल्म इंडस्ट्री में ठुमका क्वीन बनकर राज किया है और यह साबित किया है कि उनके जैसा ठुमका कोई नहीं लगा सकता है।

शो मी द ठुमका :

शो मी द ठुमका :

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'तु झूठी मैं मक्कार' के गाने शो मी द ठुमका से यह जाहिर कर दिया है कि फिल्म इंडस्ट्री की नयी ठुमका क्वीन श्रद्धा कपूर ही है। इससे पहले श्रद्धा ने अपने ठुमको की झलक फिल्म 'भेड़िया' के गाने ठुमकेश्वरी में दिखाया था। फैंस ने इस गाने में श्रद्धा का स्पेशल अपियरेंस खूब पसंद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X