जीजा-देवर के साथ परदे पर बेझिझक होकर कोजी हो गई हीरोइने, एक ने तो ससुर के साथ भी किया रोमांस

Bollywood Actresses Romanced With Their In Laws

कई बार ऐसा देखा जाता है कि फिल्मों में साथ में हीरो हीरोइन जो भी काम कर रहे होते हैं वह एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। बाद में वह शादी के बंधन में बंधकर हर किसी को हैरान भी कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने ऑनस्क्रीन सितारों के साथ काम किया और वही सितारे बाद में उनके रिश्तेदार बन गए। कुछ का देवर भाभी का रिश्ता तो कुछ ससुर और बहू का अब रिश्ता निभाते हैं।

सामंथा रुथ प्रभु और नागार्जुन

साउथ के मशहूर सुपरस्टार नागार्जुन और उनकी बहू सामंथा रुथ प्रभु एक साथ स्क्रीन पर देखे जा चुके हैं। बता दें कि 2017 में सामंथा ने नागा चैतन्य जो कि नागार्जुन के बेटे हैं उनसे शादी की थी। हालांकि यह शादी टूट चुकी है।साबुन था और नागार्जुन दोनों ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'राजू गरी गधी 2' में देखे गए थे।

ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों को ऑन स्क्रीन पर साथ में देखा जा चुका है। बता दें कि अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों को बंटी और बबली, मोहब्बतें और क्यों हो गया न जैसी फिल्मों में साथ में देखा गया। इतना ही नहीं है 'बंटी और बबली फिल्म' में 'कजरारे' गाने में अभिषेक बच्चन और बिग बी के ऐश्वर्या ने जमकर ठुमके लगाए थे। हालांकि आपको बता दें कि यह गाना अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी से पहले फिल्माया गया था।

अनिल कपूर और श्रीदेवी

हिंदी सिनेमा में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी काफी हिट की। उन्होंने साथ में कई सारी फिल्मों में काम किया जो कि हिट भी गई। बता दें कि ज्यादातर फिल्मों के प्रड्यूसर अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ही रहा करते थे। लेकिन बाद में श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ 1996 में शादी की। अनिल कपूर और श्रीदेवी को साल 1997 में फिल्म 'जुदाई' में देखा गया।

सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

'हम साथ साथ हैं' फिल्म तो हर किसी के जहन में बसी हुई है। हिंदी सिनेमा के सदाबहार फिल्मों में यह एक फिल्म भी शामिल है। बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान और करिश्मा कपूर की जोड़ी दिखाई गई। जो कि काफी चुलबुली थी। लेकिन अब सैफ अली खान ने करीना कपूर से 2012 में शादी की और इसके बाद में करिश्मा कपूर उनकी साली बन गई।

रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ में शादी की। आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई उदय चोपड़ा भी काफी सुर्खियों में रहे और वह काफी मशहूर ऐक्टर भी थे। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के छोटे भाई उदय चोपड़ा के साथ में फिल्म 'मुझसे दोस्ती करोगे' में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X