ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर हसीनाएं, एक्टिंग के अलावा इन जगहों से भी करती हैं मोटी कमाई

Top Richest Bollywood Actresses: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी हसीनाएं हैं जो कि अपने लुक्स को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। यहां तक कि वह कमाई के मामले में भी बड़े से बड़े दिग्गज अभिनेताओं को भी पीछे छोड़ देती है। इसीलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जो कि करोड़ों में कमाई करती हैं।
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिक्कत जब अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें सबसे अमीर अभिनेत्री में टॉप पर लिस्ट किया गया है। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार वह 800 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।
काजोल
काजोल बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह 235 करोड रुपए की मालकिन है। इतना ही नहीं वह फिल्मों के अलावा ब्रांड और एड्स के चलते भी करोड़ों रुपए की कमाई कर लेती है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है और आपको बता दें कि उन्होंने बेहद ही कम उम्र में इंडस्ट्री में खुद को स्थापित किया है। आज के वक्त में आलिया भट्ट हाईएस्ट पेड अभिनेत्री बन चुकी है और 550 करोड़ की संपत्ति की मालकिन है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने ज्यादातर फिल्में हिट दी है। आज के वक्त में वह 500 करोड़ की मालकिन है और आपको बता दें कि जल्दी ही अभिनेत्री मां भी बनने वाली है।
करीना कपूर
करीना कपूर लंबे वक्त से बॉलीवुड सिनेमा पर राज कर रही है और आपको बता दें कि वह फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी पर भी अब बहुत ही अच्छा काम करती नजर आती है। आज के वक्त में वह 485 करोड रुपए की मालकिन है।


Click it and Unblock the Notifications