30 और 40 साल की उम्र के बाद इन हसीनाओं को याद आई बच्चों भी पैदा करने हैं, फिर हुईं प्रेग्नेंट

b town actresses became mother after 40 Years old

अक्सर सुनने के लिए मिलता है कि 30 साल की उम्र के बाद कंसीव करना बहुत ही ज्यादा कठिन होता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 30 और 40 साल की उम्र के बावजूद बच्चों को जन्म दिया। इतना ही नहीं दुनिया के मिथक को भी तोड़ा।

फराह खान

फराह खान बॉलीवुड की मशहूर फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 43 साल की उम्र में आईवीएफ के जरिए मां बनने का फैसला लिया और अब वह तीन बच्चों की मां भी बन चुकी है। बता दे कि उन्होंने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें एक बेटा है और दो बेटियां हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अपने निजी जीवन को लेकर काफी सुर्खियों में रही। उन्होंने सैफ अली खान से साल 2012 में शादी की और 36 साल की उम्र में साल 2016 में बड़े बेटे को जन्म दिया। इसके बाद 40 साल की उम्र में साल 2021 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली को जन्म दिया था।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ में शादी रचाई। शादी के 4 साल बाद उन्होंने माता-पिता बनने का फैसला लिया। जब अभिनेत्री 38 साल की थी तो उन्होंने बेटी आराध्या को जन्म दिया था।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी भी बॉलीवुड की एक खूबसूरत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने चोरी छुपे इटली में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ साल 2014 में शादी रचाई थी। रानी मुखर्जी ने 37 साल की उम्र में अपनी बेटी आदिरा को जन्म दिया था।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती है और उन्होंने साल 2009 में बड़े ही धूमधाम के साथ बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी रचाई। साल 2012 में उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया और वह तब 37 साल की थी। इसके बाद 45 साल की उम्र में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया और यह सरोगेसी की सहायता से हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X