जब ऐश्वर्या राय के कानों से निकल रहा था खून, फिर भी ये काम करती रही ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी सुर्खियों में रही है। ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड भी रह चुकी है और उन्होंने इंडस्ट्री में बेहतरीन काम के जरिए काफी अच्छी पहचान बनाई है। लेकिन अब वह बच्चन परिवार की सदस्य हैं और किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई है। लेकिन आज हम आपको ऐश्वर्या राय से जुड़ा हुआ एक किस्सा बताने वाले हैं।
ऐश्वर्या को गाने के दौरान पहननी पड़ी थी हैवी ज्वेलरी
दरअसल साल 2002 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक गाना डोला रे डोला पर माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने काफी बेहतरीन डांस भी किया था। इस दौरान दोनों ही अभिनेत्रियां कॉस्ट्यूम और बेहतरीन ज्वेलरी भी पहने हुए नजर आई। हैवी बंगाली साड़ी के साथ में दोनों ने भारी भरकम ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। इतनी हैवी ज्वेलरी पहन कर डांस करना काफी मुश्किल था। लेकिन अचानक से ऐश्वर्या ने देखा कि उनके कानों में से खून आ रहा था।
इयररिंग्स के कारण ऐश्वर्या को कानों में आने लगा खून
उस समय ऐश्वर्या राय के हैवी इयररिंग्स की वजह से कान पूरी तरीके से लटक गए थे। जिसके चलते उनके कानों में से खून निकलने लगा था। लेकिन इसके बावजूद भी ऐश्वर्या ने किसी को न बताते हुए शूटिंग को जारी रखा था। हालांकि जब गाना पूरा हो गया था तो उन्होंने क्रू को यह बात बताई और इसका इलाज भी करवाया गया। इस हाथ से के बावजूद ऐश्वर्या के चेहरे पर गाने के दौरान जरा सी भी शिकार नजर नहीं आई बल्कि वह इस गाने में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थी। उनका डांस भी लाजवाब था।


Click it and Unblock the Notifications