Aishwarya Rai की ननद Shweta Bachchan को है भाभी की इस आदत से नफरत, कहा- 'वो कभी भी पलटकर...'

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक अलग-अलग रह रहे हैं। कई लोग तो यह भी दावा कर रहे हैं कि अभिषेक बच्चन का निमृत कौर के साथ अफेयर की वजह से अभिषेक ने अलग होने का फैसला लिया।
Shweta Bachchan का खुलासा
ऐश्वर्या राय को बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस माना जाता है और वो बच्चन परिवार की इकलौती बहू भी हैं। लेकिन बच्चन परिवार के क्लेश इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकिं, अभिषेक और ऐश्वर्या के अटपटे रिलेशनशिप स्टेटस के बीच आज हम आपको ऐश्वर्या की उस आदत का खुलासा करेंगे, जिससे उनकी ननद श्वेता बच्चन बहुत नफरत करती हैं।
Aishwarya Rai की इस आदत से है नफरत
शायद ही बहुत कम लोग जानते होंगे कि श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या की एक आदत से काफी नफरत है। इस बात का खुद श्वेता ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में खुलासा किया। शो के दौरान श्वेता बच्चन ने अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ बात की थी। करण ने उनसे पूछ लिया कि ऐश्वर्या की ऐसी कौन सी आदत है जो कि आपको अच्छी नहीं लगती है। इस पर श्वेता बच्चन जवाब देते हुए बोली कि "भाभी को कभी भी कॉल करो, अगर तब वह फोन ना उठा पाए तो वह पलट कर कॉल बैक कभी नहीं करती और मैं उनकी इस आदत से काफी परेशान हूं।"
हालांकि बाद में उन्होंने ऐश्वर्या की तारीफ की। श्वेता बच्चन ने ऐश्वर्या को एक सेल्फ मेड और मजबूत महिला के साथ-साथ एक बेहतरीन मां का टैग भी दे दिया।
बेटी के 13वें जन्मदिन की फोटो की शेयर
पिछले लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खूब चर्चा हो रही है। हालांकि दोनों में से अभी तक किसी ने भी इस बात को लेकर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अब इसी बीच खुद ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम से आराध्या के 13वें जन्मदिन की तस्वीरों को शेयर किया है। इस दौरान वह अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आई।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आराध्या की जन्मदिन पार्टी और अपने पिता की बर्थ एनिवर्सरी की तस्वीरों को शेयर किया है। इस दौरान आराध्या ने चमचमाती ड्रेस पहनी हुई थी तो वही ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था।
Aishwarya Rai ने वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की
लेकिन ऐश्वर्या राय और आराध्या की जोड़ी तो बेहतरीन लगी ही रही थी। लेकिन उससे भी ज्यादा लोगों का ध्यान ऐश्वर्या राय के हाथ में नजर आई रिंग पर अटक गया। ऐश्वर्या की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उन्होंने रिंग फिंगर में डायमंड की रिंग पहनी हुई थी। जिसे हम वेडिंग रिंग भी कहते हैं। ऐश्वर्या की तस्वीरों को देखने के बाद में लोग कयास लगा रहे हैं कि ऐश्वर्या अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications