..................... Aishwarya rai shared strong bond with her bhabhi shrima rai aishwarya rai relation with shrima rai - Hindi Filmibeat

कैसी ननद हैं ऐश्वर्या राय, जानिए इकलौती भाभी श्रीमा राय के साथ कैसे हैं रिश्ते

 Aishwarya Rai, Shrima rai

पिछले कुछ महीनो से ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच में काफी ज्यादा मनमुटाव देखने को मिल रहा है। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई किसी ने भी जग जाहिर नहीं की है। खबरों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक तलाक लेने वाले हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या ने अपना ससुराल छोड़कर अपनी मां के घर रहना शुरू कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय अपनी भाभी श्रीमा राय के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

ऐश्वर्या की भाभी भी रह चुकी हैं पूर्व ब्यूटी क्वीन

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्रीमा राय ने ऐश्वर्या राय के भाई आदित्य राय के साथ में शादी रचाई थी। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि वह अपनी ननद की तरह ही एक पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी है और अब वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर भी है। आज हम आपको ऐश्वर्या और श्रीमा राय की बॉन्डिंग के बारे में बताने वाले हैं।

ऐश्वर्या की भाभी है सोशल मीडिया क्रिएटर

दरअसल आपको बता दें कि श्रीमा राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने पति आदित्य के साथ-साथ अपने बच्चों के साथ में भी तस्वीरों को साझा करती हैं। इसी के अलावा साल 2018 में इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के वक्त श्रीमा से सवाल किया गया कि उन्होंने अपने बच्चों को उनकी बुआ ऐश्वर्या के स्टारडम के बारे में किस तरीके से बताया। इस पर श्रीम ने कहा कि यह मेरे घर में कभी कोई टॉपिक नहीं रहा और वह घर पर गुलू बुआ बन जाती हैं।

श्रीमा राय ने ऐश्वर्या को लेकर की थी बात

इसी के अलावा आपको बता दें कि एक थ्रोबैक इंटरव्यू के दौरान श्रीम राय ने अपनी ननद ऐश्वर्या के साथ में अपने रिश्ते को लेकर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने ऐश्वर्या को कभी भी एक स्टार के तौर पर नहीं देखा और उन्होंने आगे यह भी कहा कि "मैं ऐश्वर्या को सुपरस्टार के तौर पर नहीं देखती हूं। वह सबसे पहले मेरी ननद है। लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक हमें कई बार देखने को नहीं मिलते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि जब भी वह आती है तो मैं ज्यादातर काम पर ही होती हूं और अभिषेक एक बहुत मजेदार लड़का है।"

Read more about: aishwarya rai shrima rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X