सिर्फ सरबजीत नहीं कई फिल्मों में ऐश का दिख चुका है ये अंदाज!
ऐशवर्या राय जज्बा के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उनके फैन्स के लिए ये खुश होने का बहुत बड़ा समय है क्योंकि सभी को उम्मीद है कि फिल्म हिट होगी। फिल्म में सरबजीत के किरदार में रणदीप हुड्डा हैं तो ऐश्वर्या राय उनकी बहन बनीं हैं।
ऐश का फिल्म में एक बार फिर डीग्लैम अवतार नजर आने वाला है।फिल्म में ऐश और रणदीप हुड्डा दोनों का किरदार काफी अलग है। अब फिल्म सरबजीत पर बनी है जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए कितना सेंसेटिव मुद्दा था सभी जानते हैं।
[ये हैं सलमान से लेकर अक्षय कुमार के रियल 'बॉस'..ये जो बोलें वही सही!]
इसके पहले ऐश्वर्या की फिल्म जज्बा आई थी जिसमें उन्होंने 5 सालों बाद परदे पर वापसी की थी।हालांकि फिल्म कुछ खास तो नहीं कर पाई और ना ही क्रिटिक्स को ज्यादा पसंद आई लेकिन सरबजीत से उम्मीदें हैं कि फिल्म ऐश के करियर की वापसी में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएगी।
ऐश्वर्या राय पहले भी कई ऐसी फिल्मों में दिख चुकी हैं जिसमें उन्होंने नहीं के बराबर मेकअप किया या काफी सीरियस रोल निभाया और लोगों ने फिल्म को पसंद भी किया।


Click it and Unblock the Notifications