सालों बाद ऐश्वर्या का HOT अंदाज, देखकर लोगों के मुंह खुले रह गए, 4 महीनों में बनी एक ड्रेस
फिल्मी सितारों का सबसे बड़े ईवेंट कांस फेस्टिवल को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण और कंगना का स्टाइलिश अंदाज छाया हुआ है वहीं अब ऐश्वर्या राय भी जलवा बिखेरने पहुंच चुकी हैं। पीकॉक ड्रेस के बाद अब ऐश्वर्या का एक और जबरदस्त लुक सामने आया है। जाहिर है ऐश्वर्या पर ये लुक भी खूब फबा और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस लुक में ऐश्वर्या कल शाम खूब सुर्खियों में रहीं।
[ViralPics: हो गया बवाल, दो लोगों को पकड़नी पड़ गई ऐश्वर्या राय की ड्रेस]
बता दें कि ऐश्वर्या ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वे शानदार नजर आ रही थीं। रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या को देखते ही सबकी निगाहें थम गईं और कैमरे सिर्फ उन्हें ही देखते रह गए। इससे पहले ऐश्वर्या पर्पल रंग के गाउन में नज़र आईं थीं। उनका गाउन तितली की थीम पर आधारित था। उनके गाउन को दो लोगों को पकड़ कर चलना पड़ रहा था क्योंकि तितली के पंखों की दूरी थी 20 फीट तक। ऐश्वर्या का ये अंदाज सालों बाद देखने को मिला है। इससे पहले ले हर साल अपनी ड्रेसेस को लेकर ट्रोल हुई हैं लेकिन इस साल अभी तक उन्हें सिर्फ तारीफें ही मिली हैं।

बात करें ऑफ शोल्डर ड्रेस की तो इस खूबसूरत व्हाइट ड्रेस में कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का ये दूसरा दिन था। इस मौके पर उन्होंने Rami Kadi का सिल्वर गाउन चुना था। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश अंदाज में बालों का जूड़ा बनाया। बता दें कि ऐश्वर्या कान्म में लोरियल मेक अप ब्रांड को रिप्रेजेंट कर रही हैं। ऐश्वर्या के इस गाउन को डिज़ाइन किया है माईकल शिंचो ने और इस गाउन को डिज़ाइन करने में उन्हें पूरे 4 महीने का वक्त लगा है। आगे देखें ऑफ शोल्डर ड्रेस में ऐश्वर्या की बोल्ड तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











