मैंने सलमान खान का मारना, पीटना, चीखना, चिल्लाना, सब सहा है - ऐश्वर्या राय का सबसे विस्फोटक इंटरव्यू
आजकल सलमान खान और ऐश्वर्या राय की चर्चा फिर से एक साथ हो रही है। कारण है संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम 2। हालांकि ऐसी कोई फिल्म है, इस पर हमें शक है लेकिन मीडिया में चर्चा तेज़ है। इसके साथ दूसरी चर्चा थी इस फिल्म से ऐश्वर्या राय के जुड़ने, जो कि बिल्कुल ही बेबुनियाद लगती है।
इसका सीधा कारण है सलमान खान और ऐश्वर्या राय का इतिहास। अच्छा इतिहास नहीं बुरा इतिहास। जिस तरह इस रिलेशनशिप का अंत हुआ, कोई कभी वैसा नहीं चाहेगा। ऐश जब पहली बार खुलकर मीडिया के सामने आईं तो उन्होंने कुबूल किया था कि सलमान उनसे झगड़ा करते थे, मारपीट करते थे और वो अगले दिन ऐसे सेट पर आ जाती थीं जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं।

वहीं दूसरी तरफ, जब वो रिलेशनशिप में थीं तो एक बार वो फिल्मफेयर के एक इवेंट में काले चश्मे पहन कर पहुंचीं और सबने ये अनुमान लगाया कि वो किसी मारपीट के निशान छिपा रही हैं। ऐश्वर्या राय का अब तक का सबसे विस्फोटक इंटरव्यू था सलमान खान के हिट एंड रन केस से एक या दो दिन पहले।
जानिए इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सलमान के बारे में क्या क्या खुलासे किए थे -
इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने ये भी बताया था कि उन्होंने सलमान को समझाने की पूरी कोशिश की पर वो ये मानने को तैयार ही नहीं हैं कि चीज़ें खत्म हो चुकी हैं। इस इंटरव्यू के ठीक एक दिन बाद वो हादसा हुआ जिसने सलमान खान की ज़िंदगी बर्बाद कर दी। उनके गाड़ी से एक की मौत हुई और चार घायल हो गए।
अब ऐसे में ऐश्वर्या और सलमान के साथ आने की खबरें तो अफवाहों की भी अफवाहें लगती हैं। हां, संजय लीला भंसाली ने दो अलग अलग फिल्मों के लिए सलमान और ऐश्वर्या को अप्रोच ज़रूर किया है।


Click it and Unblock the Notifications
