बेटी आराध्या के जन्म के बाद ऐश्वर्या राय ने क्यों नहीं किया वजन कम, बोलीं- मैं चाहती तो रातों-रात....

Aishwarya Rai On Her Pregnancy Weight: अक्सर देखने को मिलता है कि प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और इसको मेंटेन करना काफी ज्यादा मुश्किल भी हो जाता है। ऐसा ही कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ में भी हो चुका है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय का भी नाम शामिल है और अपनी बेटी आराध्या के जन्म के बाद उनको कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर बढ़े हुए वजन के साथ देखा गया था।
इसके बाद में ऐश्वर्या राय को बढ़े हुए वजन की वजह से काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। लेकिन अभिनेत्री ने किसी की भी परवाह किए बिना अपने सफ़र को जारी रखा। साल 2012 में AljaZeera के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात भी की थी और बताया था कि आखिरकार उन्होंने प्रेगनेंसी के बाद अपने वजन को कम क्यों नहीं किया?
ऐश्वर्या राय से सवाल किया गया था कि आपका वजन को लेकर इतनी सारी हैडलाइन बन रही है, ये सब क्यों है? इस पर एक्ट्रेस में हंसते हुए जवाब दिया कि "मैं भी नहीं समझ पाई हूं कि इसके बारे में इतनी ज्यादा बातें क्यों हो रही हैं? मुझे लगता है कि इस पर बात भी नहीं होनी चाहिए क्योंकि यह इतना जरूरी भी नहीं है।"
ऐश्वर्या ने अपने प्रेगनेंसी के वेट पर बात करते हुए कहा कि "मेरे केस में देखा जाए तो सब नॉर्मल था। मेरी बॉडी ने नेचुरल तरीके से यह आकार लिया था और अब चाहे वजन बढ़ाना हो या शरीर में वाटर रिटेंशन हो, जो भी था सब नेचुरल ही था। मैं अपने शरीर में पूरी तरीके से कंफर्टेबल थी और जो मैं थी मैं वही रही।"
एक्ट्रेस ने कहा कि "जब मुझे मेरे बच्चे से थोड़ा वक्त मिला तो मैं बाहर आई। मेरे हिसाब से यह इतनी बड़ी बात नहीं है और इसीलिए मैंने इसको छुपाया भी नहीं। नहीं इसके लिए कुछ किया। अभी के समय पर सब कुछ हो जाता है और अगर मैं इसको रातों-रात घटाना चाहती तो भी कर सकती थी। लेकिन मैंने यह नहीं चुना और यह सबके सामने है। मुझे मेरे वजन से कोई परेशानी नहीं है क्योंकि मैं अपनी बच्ची के साथ असली जिंदगी जीना चाहती हूं।"
ऐश्वर्या राय ने आगे कहा कि "मुझे इससे सीखने को मिला की बहुत सारी औरतों ने मुझे शुक्रिया कहा कि आपकी वजह से हमें अपने शरीर में कंफर्टेबल होने के लिए प्रेरणा मिली है। इस फेज में हमसे हमेशा यही कहा गया कि आपको अपने शरीर पर काम करना चाहिए। इतने वजन के साथ लोगों के सामने नहीं आना चाहिए। लेकिन ये मेरा मिशन नहीं था कि मुझे कोई झंडा उठाना है। मैं बस रियल रहना चाहती थी।"


Click it and Unblock the Notifications