सलमान खान से ब्रेक के बाद ऐसी टूटी ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन से हर छोटी छोटी की मांगती है माफी

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी रचाई थी और उनकी पहली मुलाकात साल 2000 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 'ढाई अक्षर प्रेम के' के सेट पर हुई और साल 2003 में एक और फिल्म 'कुछ ना कहो' में उन दोनों ने साथ में काम भी किया। हालांकि तब तक दोनों के बीच में सिर्फ दोस्ती रही और फिल्म उमराव जान की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच काफी ज्यादा नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इसके बाद में एक्टर ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और उन्होंने हां भी कह दिया। लेकिन आम कपल की तरह दोनों के बीच में अक्सर झगड़ा हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने इस बारे में खुद खुलासा किया है कि जब दोनों में झगड़ा होता है तो सबसे पहले कौन माफी मांगता है।
ऐश्वर्या ने किया अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलासा
ऐश्वर्या राय जब कपिल शर्मा शो के सेट पर पहुंची तो उन्होंने इस सवाल का जवाब भी दिया। दरअसल उस समय ऐक्ट्रेस अपनी फिल्म सरबजीत का प्रमोशन करने के लिए पहुंची थी। उनके साथ में एक्टर रणदीप हुड्डा भी मौजूद थे। कपिल शर्मा ने उनसे सवाल किया कि क्या अभिषेक के साथ उनके छोटे-मोटे झगड़ा हो जाते हैं। जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि हां ऐसा होता है। तो कपिल ने सवाल पूछा कि कौन सबसे पहले माफी मांगता है? इस बात को सुनकर ऐश्वर्या पहले तो हंसने लग जाती हैं।
झगड़ा होने के बाद कौन बोलता है सबसे पहले सॉरी
इसके बाद में नवजोत सिंह सिद्धू बोलने लगते हैं कि यह कैसा सवाल है जाहिर सी बात है कि अभिषेक ही पहले माफी मांगते होंगे। इसके बाद में ऐश्वर्या कहती है कि नहीं मैं ही सबसे पहले सॉरी बोलता हूं और टॉपिक को खत्म कर देती हूं। कपिल आगे कहते हैं कि यह भगवान की कृपा है कि इतनी खूबसूरत होने के बावजूद भी आप ही सबसे पहले सॉरी बोलती हो और इसके बाद में सभी शो के दौरान हंसने लग जाते हैं।
कपिल ने ऐश्वर्या संग ली चुटकी
कपिल शर्मा ने ऐश्वर्या से पूछा कि वह अपनी सालगिरह के लिए मालदीव गए थे। जिस पर एक्ट्रेस ने बताया कि वह जन्मदिन के लिए मालदीव घूमने गए थे और बाद में कपिल पूछते हैं कि हम अपनी सालगिरह पर एक कमरा बुक करते हैं, लोनावला जाते हैं, चिक्की कहते हैं और वापस आ जाते हैं। जिस पर एक्ट्रेस रहती है कि वह कहीं पर भी नहीं गए और अपनी सालगिरह पर घर पर ही बने रहे थे। तब कपिल चुटकी लेते हुए कहने लगते हैं कि उनके घर कौन सा स्विट्जरलैंड से कम है।
ऐश्वर्या राय का वर्क फ्रंट
बता दें कि ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' इसी साल रिलीज की गई थी और इसमें एक्ट्रेस का डबल रोल था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने नंदिनी और उमई रानी के किरदार में इस फिल्म में काम किया। मणि रत्नम की यह फिल्म तमिल में है और आपको बता दें कि इसमें विक्रम और कार्ति के साथ-साथ तृषा और शोभित धुली पल भी नजर आई थी. इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
