ऐश्वर्या राय की लाडली आराध्या बच्चन का एक बेटी के बाप पर है क्रश, बोलीं- उसने पीछे से जाकर..

Aishwarya Rai First Crush: पिछले कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को लेकर तलाक की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने अमिताभ बच्चन का घर छोड़ दिया है और वह अपने मायके में अपनी बेटी के साथ रह रही है। बता दे कि इस कपल की एक प्यारी सी बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।
ऐश्वर्या राय भी अक्सर अपनी बेटी के बारे में बात करती हुई नजर आती है। एक वक्त था जब फिल्म के सेट पर भी ऐश्वर्या अपनी बेटी को साथ लेकर चलती थी। वहां पर कई सारी ऐसी यादें जुड़ी हुई है जो वह अक्सर शेयर करती हुई भी नजर आती है।
एक बार ऐश्वर्या राय ने बताया था कि रणबीर कपूर के साथ में उनकी दोस्ती बहुत अच्छी है और आराध्या ने भी एक बार उनको गले लगा लिया था। ऐश्वर्या ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैंने रणबीर कपूर के साथ में दोस्ती को हमेशा से ही काफी एंजॉय किया है। यह चीज आज भी कायम है।"
ऐश्वर्या ने आगे कहा कि "एक बार तो रणबीर कपूर शूट कर रहे थे और उन्होंने अभिषेक बच्चन की टोपी और जैकेट पहनी हुई थी। इसी दौरान आराध्या भी सेट पर आ गई थी और तब रणबीर को अभिषेक समझकर आराध्या ने उनको गले लगा लिया। लेकिन जब आराध्या को बाद में पता चला तो वह शरमा गई।"
अभिनेत्री ने बताया कि तभी से अभिषेक बच्चन, रणबीर को चढ़ाते हैं की आराध्या को आप पर क्रश है। तभी से आराध्या भी रणबीर के आसपास जाकर काफी शर्माने लगती है। यहां तक की एक्ट्रेस बताती है कि आराध्या ने तो रणबीर कपूर को अंकल खाने से भी इंकार कर दिया था और वह उन्हें सिर्फ आर के कहकर बुलाती हैं। इसके बाद अभिषेक रणबीर कपूर को चिढ़ाने लगे की आराध्या को आप पर क्रश है।


Click it and Unblock the Notifications