इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ऐश्वर्या राय ने किया रिजेक्ट, संजय दत्त से आमिर खान तक रह गए थे शॉक्ड

Aishwarya Rai rejected movies: ऐश्वर्या राय पिछले कुछ दिनों से 'पोन्नियिन सेल्वन 2' को लेकर खबरों में छाई हुई हैं। फिल्म में उनकी खूबसूरती और अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इससे पहले 'पोन्नियिन सेल्वन' में ऐश्वर्या राय नजर आई थीं। ऐश्वर्या राय शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्में की हैं।

लेकिन, कई सफल फिल्मों को ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट भी किया है। ऐश्वर्या राय ने जिन फिल्मों को रिजेक्ट किया है, वो फिल्में आगे जाकर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। वहीं, इन फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों के करियर के लिए ये फिल्में वरदान साबित हुई। लोगों ने उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया।

तो आप भी देखें उन टॉप पांच फिल्मों की लिस्ट जिन्हें ऐश्वर्या राय ने रिजेक्ट कर दिया। नजर डालें आप भी-

bajirao mastani

बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली ने ये फिल्म पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर की थी। लेकिन, ऐश्वर्या राय से बात सफल नहीं रही और उन्होंने फिल्म रिजेक्ट कर दी। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने बाद में दीपिका पादुकोण को कास्ट किया।

मुन्नाभाई एमबीबीएस

मुन्नाभाई एमबीबीएस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में मुन्ना और सर्किट की जोड़ी ने लोगों को खूब हंसाया था। इस फिल्म में ग्रेसी सिंह का किरदार पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।

कभी खुशी कभी गम

आपको जानकर हैरानी होगी कि करण जौहर ने काजोल से पहले ये फिल्म ऐश्वर्या राय को ऑफर किया था। बाकी वर्क कमिटमेंट की वजह से ऐश्वर्या राय ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद करण जौहर ने ये फिल्म काजोल को ऑफर की थी और शाहरुख खान-काजोल की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

राजा हिंदुस्तानी

आमिर खान और करिश्मा कपूर को राजा हिंदुस्तानी में काफी पसंद किया गया था लेकिन, ये फिल्म पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी। लेकिन मिस वर्ल्ड में हिस्सा लेने की वजह से उन्होंने इसे ठुकरा दिया था और करिश्मा कपूर रातों रात स्टार बन गई थी।

कहो ना प्यार है

कहो ना प्यार है ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को पहले करीना कपूर ने रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद फिल्म ऐश्वर्या राय को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने भी मना कर दिया और अमीषा पटेल इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गईं। अमीषा पटेल इस फिल्म के बाद रातों रात स्टार बन गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: aishwarya rai ps2 bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X