जब अभिषेक बच्चन की जिंदगी में दूसरी औरत कहे जाने पर ऐश्वर्या राय ने दिया था ऐसा रिएक्शन, बोलीं- तभी मुझे ये...

Aishwarya Rai Being Other Woman In Abhishek Bachchan Life: पिछले काफी लंबे वक्त से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरें सामने आ रही है। इतना ही नहीं कई सारे इवेंट्स के दौरान भी बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय को काफी दूर-दूर देखा गया। लेकिन अब इसी बीच एक रियलिटी शो में अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ दिखाई देने का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल ऐश्वर्या और अभिषेक का यह वीडियो साल 2010 का है। वह एक लोकप्रिय रियलिटी शो में एक एपिसोड के दौरान गए थे। जब होस्ट ने अभिषेक से पूछा कि क्या उन्हें कभी जया बच्चन और ऐश्वर्या के बीच फंसा हुआ महसूस हुआ है और वह इस स्थिति को कैसे संतुलित करते हैं।
अभिषेक बच्चन से आगे सवाल किया जाता है कि क्योंकि आपको पता है कि आपके पास में जया आंटी है, जिनकी आंखों का आप तारा है। आप अपनी बहन श्वेता के लिए जिंदगी है। आपकी जिंदगी में एक और महिला है यानी कि आपकी पत्नी ऐश्वर्या है। लेकिन क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि इन महिलाओं के बीच आपको एक्टिंग करने की जरूरत है?
ऐश्वर्या चुटकी लेते हुए नजर आई और उन्होंने कहा कि सिर्फ तभी पत्नी को दूसरी औरत कहा जाएगा। इस पर अभिषेक कहते हैं कि हां मुझे ऐसा लगता है कि इसका श्रेय पूरी तरीके से लड़कियों को ही जाता है। मेरा इन सब चीजों से बहुत काम लेना देना है। लेकिन मेरी मां और ऐश्वर्या बहुत करीब है। वो दोनों हर चीज को लेकर बात करती है।
अभिषेक ने आगे कहा कि जब एक महिला पहली बार अपने पति के घर पर आती है तो वह स्पष्ट तौर पर थोड़ा अलग तरीके से महसूस करने लगती है। इसीलिए मुझे ऐसा लगता है की एकमात्र व्यक्ति जो सच में उस खालीपन को भर सकता है वह उसकी सास है। अभिषेक की इस बात को सुनने के बाद ऐश्वर्या के चेहरे पर भी मुस्कान गई थी।


Click it and Unblock the Notifications



