PICS...फिल्म 'ताल' में दिखा था ऐश्वर्या का नेचुरल लुक...बेहद खूबसूरत!
यूं तो ऐश्वर्या राय का दूसरा पर्याय है 'ब्यूटी'। जवानी से लेकर आज तक ऐश्वर्या की ब्यूटी को दुनिया सलाम करती है, लेकिन ताल फिल्म में उनकी नैचुरल ब्यूटी काफी हटके थी। 1999 में रिलीज़ हुई ताल फिल्म एक म्युजिकल हिट थी, जिसमें एश्वर्या राय की नैचुरल ब्यूटी ने लाखों लोगों का दिल जीता था।

इस फिल्म पहाड़ी क्षेत्र, बरसात, लैंडस्केप्स को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। इसी वजह से आज भी ये फिल्म बाकी की बॉलीवुड फिल्मों से बेहद हटके है। ये फिल्म सुभाष घई ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म को काफी अवॉर्ड भी मिले थे। उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी ताल।
PICS: हम दिल दे चुके सनम.. से इस तरह जुड़े हैं सलमान.. हैरान रह जाएंगे!
ऐश्वर्या राय के साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। इस फिल्म में ऐश्वर्या बिल्कुल नैचुरल लुक में नज़र आईं। कहीं कहीं पर लाइट मेकअप तो कहीं विदआउट मेकअप ऐश्वर्या की खूबसूरती को और निखारता गया। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'ताल से ताल मिला' आज भी लोगों की ज़बान पर है।
ये फिल्म म्यूजिक और डांस पर आधारित थी। इसमें ऐश्वर्या की कोरियोग्राफर सरोज खान थीं। इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल के लिए अनिल कपूर को भी काफी अवॉर्ड्स मिले हैं। इसी के साथ फिल्म को बेहतरीन म्यूजिक देने के लिए एआर रहमान को भी कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। फिलहाल आप नज़र डालें फिल्म में ऐश्वर्या राय के लुक पर...
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications