ऐश्वर्या राय के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान पर था ननद श्वेता बच्चन को क्रश, कुबूली भाभी के एक्स को पसंद करने की बात

Shweta Bachchan Crush Aishwarya Rai Bachchan Ex Salman Khan

Shweta Bachchan Crush Aishwarya Rai Bachchan Ex Salman Khan: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने जया बच्चन से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम अभिषेक और श्वेता है। अभिषेक बच्चन ने अपने माता-पिता की तरह ही एक्टिंग फील्ड को चुना। लेकिन श्वेता बच्चन ने फिल्मों में काम नहीं किया।

लेकिन आपको बता दें कि श्वेता बच्चन का फिल्मों से काफी लगाव रहा और वह सलमान खान को बहुत पसंद करती थी। टीनएज में सलमान पर उनका क्रश हुआ करता था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद करण जौहर के चैट शो के दौरान किया था। उन्होंने ने बताया कि वह अक्सर मां जया बच्चन और पिता अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर जाती थी।

श्वेता बच्चन ने यह भी बताया था कि वह इसी के चलते सलमान की बहुत बड़ी फैन बन गई थी। इसी चैट शो के दौरान करण जौहर ने जब श्वेता बच्चन से सेलेब्स को हॉटनेस के मुताबिक रैंक करने के लिए कहा तो उन्होंने सलमान का नाम लिया। करण जौहर ने इस पर कहा कि सलमान तुम्हारा टीनएज क्रश भी तो था।

इतना ही नहीं आपको बता दें कि श्वेता बच्चन तो सलमान के पीछे इस कदर पागल हो चुकी थी कि वह रात को वही कैप लेकर सोया करती थी जो एक्टर ने 'मैंने प्यार किया' फिल्म के दौरान पहनी थी। लेकिन बाद में सलमान ने ऐश्वर्या को डेट करना शुरू किया और दोनों का रिलेशनशिप दो साल तक चला। फिर दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।

सलमान से ब्रेकअप के कुछ साल बाद ही ऐश्वर्या ने श्वेता के भाई और मशहूर अभिनेता अभिषेक के साथ में शादी कर ली। श्वेता ने भी बिजनेसमैन निखिल नंदा के साथ में शादी की। लेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि ऐश्वर्या और छोड़ा के बीच अनबन की खबरें आने लगती है। श्वेता ने ऐश्वर्या को लेकर कहा था कि उन्हें उनकी एक आदत अच्छी नहीं लगती कि वह मैसेज का रिप्लाई नहीं करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X