..................... जब ऐश्वर्या राय ने खाई थी कसम, 'सलमान खान के साथ दोबारा काम नहीं करूंगी'- सबसे विस्फोटक बयान | Aishwarya Rai most explosive statement, when she vowed to never work with Salman Khan again - Hindi Filmibeat

जब Aishwarya Rai ने खाई थी कसम, 'सलमान खान के साथ दोबारा काम नहीं करूंगी'- सबसे विस्फोटक बयान

aishwarya-rai-most-explosive-statement-when-she-vowed-to-never-work-with-salman-khan-again

Aishwarya Rai's most explosive statement: बीते दिनों अंबानी की पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को एक ही छत के नीचे देखे जाने को फैंस बेहद उत्साहित दिखे। तमाम तरह के मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल किये गए। यहां तक कि यह भी कयान लगाए जाने लगे कि क्या दोनों कभी एक साथ किसी फिल्म में दिख सकते हैं?

बहरहाल, ये बता दें कि दोनों का साथ किसी फिल्म में आने बिल्कुल नामुमकिन है और ये बयान खुद ऐश्वर्या राय ने दिया था। 1998 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान ऐश्वर्या राय और सलमान खान के बीच नजदीकियां आई थीं। सलमान- ऐश ने लगभग 3 सालों तक डेट किया। लेकिन दोनों का रिश्ता काफी कम समय तक ही रहा।

ऐश्वर्या राय की मानें तो सलमान का चैप्टर उनके लिए बुरे सपने की तरह थे और वो खुश हैं कि वो खत्म हो गया। बता दें, सलमान की हरकतों से तंग आकर ऐश्वर्या ने साल 2002 में एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ कभी किसी फिल्म में काम ना करने की कसम खाई थी।

जारी किया था बयान

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने हम दिल दे चुके सनम और हम तुम्हारे हैं सनम.. इन दो फिल्मों में साथ काम किया था। भंसाली चाहते थे कि इस जोड़ी को लेकर बाजीराव मस्तानी बने, लेकिन तभी ऐश्वर्या ने अपना बयान जारी कर फिल्म करने से इंकार कर दिया था।

कभी नहीं करूंगी सलमान खान के साथ काम

ऐश्वर्या राय ने दो पन्नों का लंबा बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर कुछ खुलासे किये थे। ऐश्वर्या ने लिखा- "मैं संजय लीला भंसाली की बहुत इज्ज़त करती हूं। दो महीने पहले ही हमारे बीच बाजीराव मस्तानी फिल्म को लेकर चर्चा हुई थी। लेकिन मैंने साफ तौर पर सलमान खान के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया है। मेरा परिवार भी यह बात जानता है। हां, संजय लीला भंसाली के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और हमने बेहतरीन फिल्मों में साथ काम किया है.. जैसे- हम दिल दे चुके सनम और देवदास। लेकिन अफसोस कि अपने पर्सनल कारणों की वजह से मैं अब सलमान खान के साथ फिल्म नहीं कर सकती। मेरी सुरक्षा, समझदारी, गरिमा और मेरे परिवार के स्वाभिमान के लिए मैं अब कभी भी सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगी।"

बुरे ख्वाब की तरह था सलमान, मुझे गालियां दीं, हाथ उठाया

ऐश ने आगे लिखा- सलमान खान का चैप्टर मेरी जिंदगी में एक बुरे सपने की तरह था और मैं भगवान को धन्यवाद देती हूं कि वह खत्म हो गया। मैने अब तक सलमान खान या उनकी हरकतों पर चुप्पी बनाए रखी। लेकिन उन्होंने, उनके परिवार और दोस्तों ने बार बार मेरी और मेरे परिवार की गरिमा को आंच पहुंचाया है। मैंने इन दो सालों में हर जगह उनका साथ दिया है, लेकिन बदले में मुझे गालियां मिली हैं। मुझे पर चिल्लायाा गया, मारा गया। मुझे अपमानित किया गया। इसीलिए हर स्वाभिमानी औरत की तरह मैंने उनसे दो साल पहले ही सारे रिश्ते तोड़ दिये हैं।

मैंने सलमान को कोई कॉल नहीं किया

अभिनेत्री ने अपने बयान के अंत में लिखा- "मैंने इन बातों पर चुप्पी बनाए रखी। जिस वजह से मेरे कैरेक्टर पर काफी सवाल उठाया गया। मेरे को-स्टार्स के साथ मेरे संबंधों को लेकर अफवाह उड़ाया गया। मैं इस मामले की तह तक नहीं जाना चाहती.. क्योंकि वह बहुत गंदा अनुभव रहा है। अफवाहों के उलट.. मैंने सलमान खान को कोई कॉल नहीं किया है। बल्कि उन्होंने मुझे बाजीराव मस्तानी के लिए कई दफा कॉल किया, मैसेज किया.. वह भी संजय लीला भंसाली की पहचान बताकर। मुझे यह सब लिखित में बताना पड़ रहा है क्योंकि मुझे लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं। सच कहूं तो, मुझमें हर अफवाह, हर रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देने की ना हिम्मत है, ना समय।"

अच्छी फिल्मों का हिस्सा बनूंगी

उन्होंने लिखा- "मैं अब सिर्फ उन फिल्मों, निर्देशकों के साथ काम कर रही हूं, जिनके साथ मैं काम करना चाहती थी। और जैसी फिल्में मैं करना चाहती थी। मैं फिल्मों को एन्जॉय करना चाहती हूं। अपनी जिंदगी में शांति और खुशी लाने का मेरे पास एक यही मौका है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X