क्या पीएम..क्या प्रेसिडेंट..ऐश के हैं सब फैन
इनकी खूबसूरती की भारत में नहीं पूरे दुनिया में चर्चा है लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ है कि बॉलीवुड को इन पर गर्व भी हुआ है। जी हां ऐश्वर्या राय शायद पहली ऐसी बॉलीवुड ऐक्ट्रेस हैं जिन्हे अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी पहचान मिली है
हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल ऐश्वर्या राय को फ्रांस के प्रेसिडेंट फ्रांस्वा ओलांद के साथ लंच करने का इन्विटेशन मिला । ऐश्वर्या राय ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ लंच में शरीक होने आई। ऐश लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी थीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रहीं थी।
[ इस मामले में सलमान खान से लकी हैं अभिषेक बच्चन! ]
अपनी नई फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग में व्यस्त होने के बावजूद ऐश्वर्या ने इस भोज में शामिल होने के लिए समय निकाला। मंगलवार को गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए ओलांद के लिए गणतंत्र दिवस समारोह के बाद इस लंच का आयोजन किया गया।
'कान्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अकसर शिरकत करने वाली ऐश्वर्या ने पेरिस में अपनी इंटरनेशनल फिल्म 'पिंक पैंथर 2' की शूटिंग की थी। ऐश को पहले भी फ्रेंच सिविलियन अर्वाड से सम्मानित किया जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications