"शाहरूख - प्रीती सबने चुन ली थी सलमान की दोस्ती" - ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड के पुराने पन्ने पलटे जाएं तो सबसे कंट्रोवर्शियल बातें सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप से निकलकर आती हैं। जब तक दोनों बॉलीवुड के पावर कपल थे सब बढ़िया था लेकिन इनके ब्रेकअप ने बहुत लोगों की मुश्किल बढ़ा दी थी।
उस दौरान बॉलीवुड में सलमान, शाहरूख, प्रीती ,रानी, करण, फराह, ऐश सबका एक ग्रुप था। लेकिन ब्रेकअप के बाद अचानक से ही सबके सामने एक ही मुश्किल थी, अपना साइड चुनना।
["ऐश मुझे कमिटमेंट नहीं दे रही थी, मैंने धमकी दी" - सलमान]
और सबका साइड ज़ाहिर था - सलमान! इस बात से ऐश्वर्या राय को बहुत चोट भी लगी और उनका काफी नुकसान भी हुआ। काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड में दोस्त बनाए ही नहीं।
हालांकि शाहरूख - प्रीती अब वापस ऐश के दोस्त हैं, लेकिन उस दौरान सलमान का साइड लेने की वजह से ऐश्वर्या राय का काफी नुकसान हुआ था। उनके दोस्तों ने उनका साथ तो छोड़ा ही, साथ ही उन्होंने काफी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हाथ धोया - सलमान के कारण!


Click it and Unblock the Notifications















