इन 10 ग्लैमरस तस्वीरों के आगे...विश्व की हर सुंदरी फेल
ऐश्वर्या रॉय बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई और इंडिया को ऐश्वर्या की वजह से भी कई इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर पहचान मिली।
एक बार शाहरूख खान ने कहा था कि भारत के बाहर जाने पर लोग हमारी इंडस्ट्री से दो ही लोगों को जानते हैं ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन। कान्स में ऐश्वर्या जूरी मेंबर के तौर पर और लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर के तौर पर नजर आते रही हैं।
अब ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ और सोनम कपूर साथ में लॉरयल के विज्ञापन में नजर आने वाली हैं। ऐसा पहली बार होगा कि तीनों एक साथ एक फ्रेम में दिखाई देंगी। बता दें कि तीनों हीं लॉरयल की ब्रांड ऐंबेसडर हैं।
ऐश्वर्या के बाद प्रियंका चोपड़ा ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बहुत ही तेजी से इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहीं हैं लेकिन उनका भी यही मानना है कि ऐश की सुंदरता का कोई तोड़ नहीं है।
उन्होंने ऐश्वर्या के बारे में बोला था कि भगवान ने ऐश्वर्या को बनाने के लिए लम्बा वेकेशन लिया होगा और हमलोग को एक दिन में ही बन गए होंगे।
वैसे तो ऐश ज्यादा ट्रेशिनल कपड़ों में ही नजर आती हैं लेकिन जब वो कोई इंटरनेशनल फोरम या मंच पर होती हैं तो वेस्टर्न ड्रेस में ही नजर आती हैं। आप भी लीक से हटकर ऐश्वर्या की कुछ ऐसी तस्वीरों पर नजर डालिए -


Click it and Unblock the Notifications